Breaking News

बलरामपुर@ जिला चिकित्सालय में 16 मरीजों का सफल मोतियाबिंद ऑपरेशन

Share


आँखों की रोशनी वापस लौटने से मरीजों में खुशी निःशुल्क जाँच,उपचार एवं दवाइयों का मिला लाभ
-संवाददाता-
बलरामपुर,01 अक्टूबर 2026(घटती-घटना)।
सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत जिला चिकित्सालय बलरामपुर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा 16 मरीजों का मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशन किया गया। अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के अंतिम व्यक्ति तक सुलभ, प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। ऑपरेशन के उपरांत सभी मरीजों को आवश्यक दवाइयाँ तथा देखभाल संबंधी चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया, जिससे दृष्टि लौटने पर मरीजों ने शासन एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रति आभार प्रकट किया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विजय कुमार सिंह तथा राष्ट्रीय अंधत्व नियंत्रण कार्यक्रम के जिला नोडल अधिकारी डॉ. विवेक सिंह ने बताया कि मोतियाबिंद दृष्टि बाधिता का मुख्य कारण है, जिसे समय पर जाँच व ऑपरेशन के माध्यम से पूरी तरह ठीक किया जा सकता है। उन्होंने जिलेवासियों, विशेषकर 60 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों से अपील की है कि आँखों में धुंधलापन या दृष्टि संबंधी समस्या होने पर निकटतम स्वास्थ्य केंद्र या जिला चिकित्सालय में अपनी जाँच अवश्य कराएँ। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में नेत्र परीक्षण एवं उपचार की सुविधा निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है।


Share

Check Also

सूरजपुर/शिवप्रसादनगर@ शिवप्रसादनगर में भ्रष्टाचार का ‘कॉन्फिडेंस’ हाई! ‘खबर छापो, शिकायत करो…कुछ नहीं होगा’ का भरोसा आखिर किसके दम पर?

Share खबर छापो, शिकायत करो…हम देख लेंगे! शिवप्रसादनगर में कथित ‘कॉन्फिडेंस’ ने सहकारिता पर ही …

Leave a Reply