Breaking News

नई दिल्ली@केन्द्र सरकार आज ‘सबकी योजना,सबका विकास’ अभियान का करेगी शुभारंभ

Share


नई दिल्ली,01 अक्टूबर 2026। केन्द्र सरकार आज देश भर में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। इसका उद्देश्य ग्रामीण भारत में जीवन की गुणवत्ता का सुधार और स्थानीय शासन को सशक्त बनाना है। साथ ही जन योजना अभियान (पीपीसी) 2026-27 सबकी योजना, सबका विकास की शुरुआत की जाएगी। पंचायती राज मंत्रालय के अनुसार इस अभियान के तहत ग्राम पंचायतें सहभागी और साक्ष्य-आधारित नियोजन के जरिए वित्तीय वर्ष 2027-28 के लिए अपनी ग्राम पंचायत विकास योजनाएं (जीपीडीपी) तैयार करेंगी। विशेष ग्राम सभाओं में नागरिक और स्थानीय जनप्रतिनिधि एक साझा मंच पर एकत्रित होकर सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करेंगे। बैठकों में पंचायत उन्नति सूचकांक के आधार पर गांव की उपलब्धियों और कमियों का मूल्यांकन किया जाएगा, जिससे आगामी वित्तीय वर्ष के लिए विकास प्राथमिकताओं और संकल्पों को अंतिम रूप दिया जा सके।


Share

Check Also

बालाघाट@राहुल बालाघाट में मृत आदिवासी बच्चों के परिवारों से मिले

Share कहा… सरकार बीमारियों से निपटने में नाकाम,मध्य प्रदेश का हर पांचवां नागरिक आदिवासी बालाघाट,01 …

Leave a Reply