Breaking News

अम्बिकापुर @प्रतिबंध के बावजूद रेत-गिट्टी का अवैध परिवहन,चार वाहन जब्त…

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,30 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)।
प्रतिबंध के बावजूद रेत और गिट्टी का अवैध रूप से परिवहन करने वालों के खिलाफ खनिज विभाग ने कार्रवाई की है। विभागीय टीम ने मंगलवार को अंबिकापुर और आसपास के क्षेत्रों में जांच के दौरान बिना वैध दस्तावेज और अनुमति के खनिज परिवहन करते चार वाहनों को पकड़ा। जांच के दौरान तीन टिपर में रेत और एक वाहन में गिट्टी का परिवहन किया जा रहा था। वाहन चालकों के पास खनिज परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज और अनुमति नहीं मिली। इसके बाद टीम ने चारों वाहनों को जब्त कर चालकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। जिला खनिज अधिकारी अनिल कुमार साहू ने बताया कि जिले में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन के खिलाफ विभागीय टीम लगातार जांच कर रही है। मंगलवार को जांच के दौरान अवैध रूप से रेत और गिट्टी का परिवहन करते चार वाहन पकड़े गए हैं। सभी मामलों में खनिज अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि बिना वैध दस्तावेज के खनिज परिवहन करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर@ बिल में सीट कवर,गाड़ी में नहीं…जांच आई तो सीट कवर भी आ गया!

Share पहली जांच में खुली परत,दूसरी जांच में ‘कवर’ डालने की कवायद? रक्षित केंद्र में …

Leave a Reply