Breaking News

बिलासपुर@हाईवे पर बाइक-स्टंट और सड़क पर बर्थडे सेलिब्रेशनः

Share


ऐसी घटनाएं रोकने गाइडलाइन बनाए सरकार,अकेले बिलासपुर में 13 महीनों में 26 से ज्यादा केस : हाईकोर्ट


बिलासपुर,,30 सितम्बर 2026। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस कृष्ण राम महापात्र और जस्टिस संतोष शर्मा की डिवीजन बेंच ने हाईवे-सड़कों पर बाइक से खतरनाक स्टंटबाजी और बर्थ-डे सेलिब्रेशन पर सख्त रूख अपनाया है। डिवीजन बेंच ने इस तरह की समस्या से निपटने के लिए राज्य शासन को गाइडलाइन बनाने के लिए कहा है। सुनवाई में पता चला कि केवल बिलासपुर में ही स्टंटबाजी और सड़क पर बर्थ-डे सेलिब्रेशन के 13 महीने में 26 मामले सामने आए हैं। दरअसल,सड़कों पर जन्मदिन मनाने और स्टंटबाजी की खबरों को हाईकोर्ट ने जनहित याचिका मानकर सुनवाई शुरू की है। इस मामले की हाईकोर्ट में लगातार सुनवाई चल रही है। पहले भी डीजीपी, बिलासपुर के एसएसपी समेत अन्य से जवाब मांगा गया था। इस मामले की पिछली सुनवाई के दौरान बिलासपुर के एसएसपी की ओर से शपथपत्र प्रस्तुत किया गया,जिसमें बताया कि कोटा थान कोरी डैम के पास बाइक स्टंट का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया। साथ ही बाइक जब्त की और बाद में चार्जशीट पेश की। उन्होंने सभी थानों को खतरनाक स्टंट, रेसिंग और सोशल मीडिया रील के लिए चलती गाडि़यों के इस्तेमाल पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। वायरल वीडियो और न्यूज रिपोर्ट के जरिए सामने आने वाले मामलों की भी निगरानी की जा रही है। उस शपथपत्र के संबंधित हिस्सों को कोर्ट ने अपने पिछले आदेश में दर्ज किया था।
डीजीपी के निर्देश, लेकिन अलग गाइडलाइन नहीं
डीजीपी ने सभी जिलों के एसएसपी-एसपी को सड़क पर स्टंट और बर्थडे सेलिब्रेशन रोकने, दोषियों पर तत्काल कार्रवाई और जनजागरूकता के निर्देश दिए हैं। पुलिस मुख्यालय ने सर्कुलर क्रमांक 6/2025 के जरिए विस्तृत गाइडलाइन भी जारी की है। बताया गया कि 25 अक्टूबर 2025 को संभागायुक्तों, आईजी, कलेक्टरों और एसपी की बैठक ली गई थी। अधिकारियों को सड़क सुरक्षा और सड़क पर हुड़दंग से जुड़ी शिकायतों पर 15 से 30 मिनट में रिस्पॉन्स देने की व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए गए हैं।
हाईकोर्ट ने कहा- गाइडलाइन बनाए राज्य सरकार
मामले की सुनवाई के दौरान सामने आया कि डीजीपी ने समय- समय पर निर्देश तो जारी किए हैं, लेकिन गाइडलाइन नहीं बनाई गई है। इसे देखते हुए हाईकोर्ट ने सोमवार को सुनवाई करते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियों से निपटने सरकार को गाइडलाइन तैयार करने चाहिए।
बिलासपुर में 13 महीनों में 26 से ज्यादा मामले, 80 गिरफ्तारी
सड़कों पर स्टंट और जन्मदिन मनाने के मामलों में अब तक की लगभग सभी कार्रवाई सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद ही हुई है। करोड़ों रुपए खर्च कर लगाए गए आईटीएमएस कैमरे अब तक सड़क पर स्टंटबाजी या खतरनाक ड्राइविंग के किसी मामले को पकड़ नहीं सके हैं।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर@ बिल में सीट कवर,गाड़ी में नहीं…जांच आई तो सीट कवर भी आ गया!

Share पहली जांच में खुली परत,दूसरी जांच में ‘कवर’ डालने की कवायद? रक्षित केंद्र में …

Leave a Reply