Breaking News

अंबिकापुर@विश्व हृदय दिवस पर मरीजों की हुई हृदय जांच… सेवा संकल्प अभियान के तहत मेडिकल कॉलेज अस्पताल में विशेष स्वास्थ्य जांच व परामर्श कार्यक्रम

Share

-संवाददाता-
अंबिकापुर,29 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)। राजमाता देवेंद्र कुमारी सिंहदेव शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध चिकित्सालय में सेवा संकल्प अभियान के तहत विश्व हृदय दिवस पर मंगलवार को विशेष स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श कार्यक्रम आयोजित किया गया। मेडिसिन विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य मरीजों को हृदय रोगों के प्रति जागरूक करने के साथ समय पर जांच, उपचार और चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराना था। ओपीडी हॉल में मरीजों की हृदय संबंधी आवश्यक जांच की गई। चिकित्सकों ने मरीजों की स्वास्थ्य स्थिति का परीक्षण कर हृदय रोग के लक्षण, जोखिम कारक और बचाव के उपायों की जानकारी दी। मरीजों को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने, संतुलित आहार लेने और नियमित शारीरिक गतिविधि अपनाने की सलाह दी गई।
चिकित्सकों ने बताया कि हृदय रोगों की समय पर पहचान और उपचार से गंभीर जटिलताओं से बचा जा सकता है। इसके लिए नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के साथ स्वस्थ जीवनशैली अपनाना जरूरी है। कार्यक्र महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. अविनाश मेश्राम और अस्पताल अधीक्षक डॉ. आरसी आर्या के मार्गदर्शन तथा नोडल अधिकारी डॉ. संटू बाघ की उपस्थिति में हुआ।
मेडिसिन विभाग के डॉ. अमित यादव,डॉ. नवनीत दुबे, डॉ. रविशंकर भगत सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।


Share

Check Also

रायपुर@CGPSC-घोटाला…आरोपी सोनवानी को मेकाहारा-अस्पताल में VIP ट्रीटमेंट

Share बिना हथकड़ी परिजनों से बात करते दिखे,एक प्रहरी सस्पेंड बिलासपुर-जगदलपुर के प्रहरियों पर एक्शन …

Leave a Reply