Breaking News

नई दिल्ली@कांग्रेस वर्किंग कमेटी की आयोग-सरकार के खिलाफ रणनीति पर बैठक

Share


राहुल बोले…पिछले कई चुनावों में फिक्सिंग हुई मुख्य चुनाव आयुक्त समझौता कर चुके…
नई दिल्ली,21 सितम्बर 2026। कांग्रेस वर्किंग कमेटी की मंगलवार को ढाई घंटे बैठक हुई। इसमें राहुल गांधी ने कहा…‘मुख्य चुनाव आयुक्त पूरी तरह समझौता कर चुके हैं और देश की चुनाव व्यवस्था ‘फिक्स’ है। हाल के सभी चुनाव अवैध हैं। ‘राहुल ने कहा, ‘चाहे ईवीएम हो या मतदाता सूची, दोनों से छेड़छाड़ की गई है। दोनों का इस्तेमाल भाजपा चुनाव जीतने की रणनीति के तौर पर कर रहे है।
बैठक में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार तत्काल इस्तीफा दें। एसआईआर तत्काल रोकी जाए। हटाए गए 13 करोड़ 30 लाख नाम बहाल किए जाएं,प्रस्ताव पास किए गए। बैठक में 68 सदस्यों ने हिस्सा लिया। कांग्रेस ने कहा कि उनकी पार्टी वोटर लिस्ट और चुनाव प्रक्रिया में कथित गड़बड़ी के मुद्दों को संसद में उठाएगी और प्रदर्शन करेगी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, ‘मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार मोदी सरकार की कठपुतली बन गए हैं। उन्हें तुरंत हटाया जाना चाहिए। मोदी सरकार ने व्यवस्थित रूप से उस मजबूत लोकतांत्रिक नींव को खोखला कर दिया है जिसे हमारे पूर्वजों ने बनाया था। युवाओं को वोट देने से रोकने की साजिश- पीएम मोदी ने युवाओं को वोट देने से रोकने की साजिश रची है। फॉर्म 6 से जुड़े नियमों में गैरकानूनी तरीके से बदलाव किया गया। ‘कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा…‘एसआईआर प्रक्रिया और चुनावी व्यवस्था के मामले में प्रधानमंत्री का हस्तक्षेप करना उनका कर्तव्य है। इस मुद्दे पर भारत के प्रधानमंत्री की नैतिक जिम्मेदारी बनती है। लेकिन उनके पास प्रधानमंत्री पद पर बने रहने की न तो नैतिक जिम्मेदारी है और न ही नैतिक अधिकार। यह सीडब्ल्यूसी की राय है।
कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा ने कहा… ‘लोकतंत्र को बचाने के लिए पूरी कांग्रेस पार्टी और हमारा मानना है कि पूरे देश को खड़ा होना होगा। हम राहुल गांधी के साथ खड़े हैं। पूरी कांग्रेस पार्टी उनके साथ है और इस लड़ाई में सभी मिलकर आगे बढ़ेंगे।


Share

Check Also

नई दिल्ली@कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं पर हमला कर लोकतंत्र को कमजोर कर रही : स्मृति इरानी

Share नई दिल्ली,29 सितम्बर 2026। कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक के बाद कांग्रेस नेतृत्व की ओर …

Leave a Reply