Breaking News

सूरजपुर@चुनाव आयोग के फैसलों पर उठे सवाल,सूरजपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

Share


अग्रसेन चौक से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च,पुतला दहन कर कलेक्टर को सौंपा आवेदन;ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे,एफआईआर और फैसलों की समीक्षा की मांग
-संवाददाता-
सूरजपुर,29 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)।
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के कार्यकाल के दौरान निर्वाचन आयोग के कुछ निर्णयों को लेकर सामने आए विवाद के बीच जिला कांग्रेस कमेटी सूरजपुर ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया, जिलाध्यक्ष शशि सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्थानीय अग्रसेन चौक से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च किया और निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता तथा आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर नारेबाजी की, कलेक्ट्रेट पहुंचने के बाद कांग्रेसजनों ने पुतला दहन किया, इसके पश्चात प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर को आवेदन सौंपते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के संबंध में इस्तीफे, एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी तथा उनके कार्यकाल में लिए गए विवादित निर्णयों की पारदर्शी समीक्षा की मांग रखी।
14 बार आपत्ति का मुद्दा बना प्रदर्शन का आधार- कांग्रेस ने अपने आवेदन में निर्वाचन आयोग के भीतर निर्णय प्रक्रिया को लेकर उठे सवालों का उल्लेख किया है, यह मुद्दा हाल में सामने आई एक रिपोर्ट के बाद राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आया, जिसमें कहा गया कि निर्वाचन आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले करीब 10 महीनों में आयोग के विभिन्न निर्णयों और आदेशों पर कम से कम 14 बार औपचारिक आपत्तियां दर्ज की थीं, एक रिपोर्ट के मुताबिक आपत्तियों में नए मतदाताओं के पंजीयन, मतदाता सूची से नाम जोड़ने-हटाने, फॉर्म-6 में बदलाव, मतदाता डेटा और निर्वाचन संबंधी तकनीकी व्यवस्थाओं सहित अन्य विषय शामिल थे। रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि दोनों निर्वाचन आयुक्तों ने कुछ मामलों में निर्णय लिए जाने की प्रक्रिया और संबंधित जानकारी उपलब्ध कराए जाने को लेकर सवाल उठाए थे।
निर्वाचन आयोग ने कहा—अंतिम निर्णय सर्वसम्मति से- वहीं, निर्वाचन आयोग ने इन रिपोर्टों के बाद स्पष्ट किया कि आयोग के भीतर अलग-अलग विचार और टिप्पणियां बहु-सदस्यीय संवैधानिक संस्था की सामान्य आंतरिक विचार-विमर्श प्रक्रिया का हिस्सा हैं,आयोग के अनुसार एसआईआर समेत महत्वपूर्ण निर्णय तीनों निर्वाचन आयुक्तों की स्वीकृति से सर्वसम्मति से लिए गए हैं।
मतदाता सूची और डेटा प्रबंधन पर कांग्रेस के सवाल-जिला कांग्रेस ने अपने आवेदन में मतदाता सूची की प्रक्रिया, नए मतदाताओं के पंजीयन, मतदाताओं के नाम जोड़ने और हटाने तथा निर्वाचन डेटा के प्रबंधन को लेकर सवाल उठाए, कांग्रेस ने आरोप लगाया कि आयोग के कुछ निर्णयों से सत्तारूढ़ भाजपा को लाभ पहुंचने की स्थिति बनी, हालांकि,ये कांग्रेस द्वारा लगाए गए राजनीतिक आरोप हैं,जबकि निर्वाचन आयोग ने अपने निर्णयों में किसी पक्ष को लाभ पहुंचाने के आरोप को स्वीकार नहीं किया है और अपनी निर्णय प्रक्रिया को सर्वसम्मत बताया है।
‘वोट चोरी’ अभियान का भी किया उल्लेख
कांग्रेस ने आवेदन में राहुल गांधी द्वारा चलाए जा रहे ‘वोट चोरी’ अभियान का भी उल्लेख किया, पार्टी का कहना है कि निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित हालिया घटनाक्रमों के कारण आम मतदाताओं के बीच निर्वाचन आयोग की विश्वसनीयता और पारदर्शिता को लेकर सवाल उठ रहे हैं, कांग्रेस ने मांग की कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के कार्यकाल के दौरान लिए गए उन निर्णयों की निष्पक्ष समीक्षा कराई जाए, जिन्हें लेकर सवाल उठे हैं, साथ ही पार्टी ने उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने, कानूनी कार्रवाई करने और इस्तीफे की मांग की है।
बड़ी संख्या में कांग्रेसजन रहे मौजूद
प्रदर्शन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष शशि सिंह,महामंत्री संजय डोसी,इस्माइल खान, विद्यासागर सिंह,नरेंद्र जैन,अशोक जगते,प्रदीप साहू, इम्तियाज जफर,त्रिभुवन सिंह, वेद मिश्रा,नवीन जायसवाल,आशीष यादव,बिहारी कुलदीप,प्रवेश गोयल,विकास सिंह,संदीप शर्मा,विनय सिंह,नीरज सिंह,आनंद कुंवर,बबीता गुप्ता,लिली राजवाड़े, हेमलता राजवाड़े,जरीना सुल्ताना सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे, इसके अलावा ब्लॉक अध्यक्षों में महेंद्र साहू,विधात्री सिंह,कवल बिहारी सिंह, लवकेश गुर्जर,अरविंद यादव,अंशुल गोयल,रामकुमार बंछोर,चंद्रदत्त दुबे,लक्ष्मण राजवाड़े,आनंद चौधरी,सुरेश आयाम,सुनील सारथी,लालजी राजवाड़े,संतोष पावले, समीर सिंह,संतोष गुप्ता,जमील सिद्दीकी,विनय पावले,अजय सोनवानी,परमेश्वर राजवाड़े,शांतू डोसी,शक्ति ठाकुर,पारस राजवाड़े,लिवनेस सिंह,राहुल सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे।


Share

Check Also

रायपुर@CGPSC-घोटाला…आरोपी सोनवानी को मेकाहारा-अस्पताल में VIP ट्रीटमेंट

Share बिना हथकड़ी परिजनों से बात करते दिखे,एक प्रहरी सस्पेंड बिलासपुर-जगदलपुर के प्रहरियों पर एक्शन …

Leave a Reply