Breaking News

नई दिल्ली@ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का 15 राज्यों में प्रदर्शन

Share


आगरा में ज्ञानेश कुमार के घर कालिख पोती,राजस्थान में पूर्व सीएम गहलोत पर वाटर कैनन चली


नई दिल्ली,28 सितम्बर 2026। कांग्रेस ने सोमवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर देश के 15 राज्यों मध्यप्रदेश,उत्तरप्रदेश,बिहार,राजस्थान,हरियाणा, छत्तीसगढ़,उत्तराखंड,गुजरात,दिल्ली और केरलम में प्रदर्शन किया।
इसके अलावा,झारखंड,हिमाचल प्रदेश,मणिपुर,तेलंगाना,कर्नाटक में भी प्रदर्शन हुए। यूपी के आगरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीईसी ज्ञानेश कुमार के घर पर कालिख पोती और लिखा…‘ज्ञानेश कुमार गद्दार,वोट चोर’।
राजस्थान के जयपुर में विरोध कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने वाटर कैनन चलाई। विरोध में पर्व सीएम अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी शामिल थे। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ‘वोट चोरी’ के मुद्दे को लेकर चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर रही है। शहीद स्मारक पर सभा के बाद चुनाव आयोग के ऑफिस तक पैदल मार्च के लिए कूच किया। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोक दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प हो गई। वाराणसी में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने चूडि़यां लेकर प्रदर्शन किया। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर यूपी में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए हैं। आगरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार के घर पर कालिख पोती और लिखा… ‘ज्ञानेश कुमार गद्दार, वोट चोर’। लखनऊ में चुनाव आयोग कार्यालय का घेराव करने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका तो वे भिड़ गए। हरियाणा कांग्रेस आज ‘वोट चोरी’ के आरोप और चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर पूरे प्रदेश में प्रदर्शन कर रही है। सभी जिलों में डीसी ऑफिस के सामने होने वाले प्रदर्शन के लिए पार्टी ने अलग-अलग नेताओं की ड्यूटी लगाई है।
उत्तराखंड के 8 जिलों में वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन चल रहा है। देहरादून, नैनीताल,हल्द्वानी,टिहरी,बागेश्वर,रुड़की,रुद्रपुर, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर विरोध कर रहे हैं। कांग्रेस ने गुजरात भर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के तत्काल इस्तीफे की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
राजकोट,वडोदरा,सूरत और जूनागढ़ जैसे प्रमुख शहरों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काले कपड़े पहने,नारे लगाए और विरोध प्रदर्शन करते हुए चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल उठाए। राजकोट में,शहर की कांग्रेस ने एक युवक को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का मुखौटा पहनाकर रस्सी से बांध दिया और कलेक्टर कार्यालय ले गई।
कांग्रेस का आरोप…एसआईआर में गड़बड़ी
कांग्रेस पार्टी का दावा है कि वोटर लिस्ट की एसआईआर में गड़बड़ी की गईं। कांग्रेस का आरोप है कि ज्ञानेश कुमार चुनाव आयोग में मनमानी कर रहे हैं और दो अन्य आयुक्तों की बात नहीं सुन रहे हैं।
चुनाव आयोग में मतभेद का दावा
कांग्रेस पार्टी का ये आरोप इंडियन एक्सप्रेस में छपी उस खबर के बाद आया है,जिसमें कहा गया है कि पिछले 10 महीनों में 14 बार दोनों चुनाव आयुक्तों ने आयोग के फैसलों पर आपत्ति जताई है।
राहुल ने लगाया वोट चोरी का आरोप…
राहुल गांधी ने चुनाव आयोग,एसआईआर और वोटर लिस्ट से जुड़े विवादों पर गुरुवार को 55 मिनट प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश ने वोट चोरी की है। वे देशद्रोही हैं। मैंने उनकी नियुक्ति का विरोध किया था,लेकिन सरकार ने मेरी बात नहीं मानी।
मध्य प्रदेश : प्रतीकात्मक रूप से ज्ञानेश कुमार को
बेडि़यां पहनाईं,घेराव के लिए निकले कार्यकर्ता बैरिकेड्स पर चढ़े…
मध्य प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के विरोध में भोपाल में कांग्रेस का प्रदर्शन जारी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ता मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय का घेराव करने पहुंचे हैं। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की हुई। कुछ कार्यकर्ता बैरिकेड्स पर भी चढ़ गए।
बिहारःवोट चोरी के खिलाफ बिहार में कांग्रेस का हल्लाबोलःपटना-औरंगाबाद में निकाला आक्रोश मार्च
मतदाता सूची में कथित वोट चोरी और लोकतांत्रिक अधिकारों के साथ खिलवाड़ के विरोध में कांग्रेस ने आज देशभर में जिला स्तर पर विरोध प्रदर्शन का आव्हान किया है। इसी कड़ी में आज बिहार के हर जिले में भी कांग्रेस आक्रोश मार्च निकाल रही है। पटना महानगर कांग्रेस कमेटी ने कदमकुआं से आक्रोश मार्च निकाला।


Share

Check Also

नई दिल्ली@सबसे ताकतवर रॉकेट ‘स्टारशिप’ का 14वां टेस्ट कामयाब….

Share पहली बार ऑर्बिट में पहुंचा,26 सैटेलाइट लॉन्च किए,10 घंटे के बजाय 3 घंटे में …

Leave a Reply