Breaking News

कुसमी@आंगनवाड़ी के नाम पर साइबर फ्रॉड,महिला के खाते से 37,650 रुपये उड़ाया

Share

-संवाददाता-
कुसमी,28 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)। बलरामपुर जिला के कुसमी थाना अंतर्गत वार्ड क्रमांक 10, नगर पंचायत कुसमी निवासी निक्की गुप्ता पति विशेक गुप्ता के साथ साइबर फ्रॉड का मामला सामने आया है। अज्ञात व्यक्ति ने 14 मई को आंगनवाड़ी के नाम पर कॉल करके 37,650 रुपये निकाल लिए। जानकारी के मुताबिक, निक्की गुप्ता आईसीआईसीआई बैंक शाखा कुसमी की ग्राहक है। उन्होंने बताया कि 7 माह पहले उनका बेबी बॉय हुआ था। अज्ञात कॉलर ने बलरामपुर जिला हेडक्वार्टर से बोलने का दावा किया और उनके नाम, आधार, बच्चे का नाम, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का नाम तक बता दिया। करीब 18 मिनट बात हुई और पैसे आने की बात कहकर डराया। फोन काटने के कुछ देर बाद खाते से तीन बार में 11550 रुपये, 23100 रुपये और 3000 रुपये कट गया। घटना के तुरंत बाद उन्होंने 1930 पर कॉल करके इसकी शिकायत दर्ज कराई। पैसा रिफंड नहीं होने पर 27 सितम्बर को थाना कुसमी में लिखित आवेदन दिया। पुलिस ने अज्ञात मोबाइल धारक के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Share

Check Also

रायपुर@ भूपेश बघेल की पाटन चुनाव याचिका सुप्रीम कोर्ट में स्वीकार

Share हाईकोर्ट को प्रारंभिक स्तर पर सुनवाई करने के निर्देश,पहले खारिज हुआ था आवेदनरायपुर,28 सितम्बर …

Leave a Reply