Breaking News

रायपुर@ छत्तीसगढ़ में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

Share


मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग,रायपुर में निकाला पैदल मार्च,पीएम और ज्ञानेश कुमार का फूंका पुतला
रायपुर,28 सितम्बर 2026 । मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेशभर में कांग्रेस कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट कार्यालयों का घेराव करने निकले। रायपुर में कांग्रेस कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे। बाहर पुलिस के साथ उनकी खींचतान होती रही। प्रदेश कांग्रेस के नए प्रभारी सुखदेव भगत भी प्रदर्शन में शामिल हुए। दुर्ग में काले कपड़े पहनकर निकली रैली में तीनों जिला अध्यक्षों के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल रहे। प्रदर्शन के बाद ज्ञापन लौटकर कांग्रेसी लौट गए हैं। वहीं पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना चाहिए। रायगढ़ में भी कांग्रेस का प्रदर्शन खत्म हो गया। कलेक्ट्रेट से कुछ दूर पुलिस ने बैरिकेड्स तोड़कर आगे बढ़ रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोक दिया। इसके बाद कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करने की मांग की। रायपुर में इससे पहले राजीव भवन में सुखदेव भगत की अध्यक्षता में प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक हुई थी। इसमें नगरीय निकाय चुनाव, जल-जंगल-जमीन, स्मार्ट मीटर और ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन को लेकर चर्चा हुई। स्मार्ट मीटर के मुद्दे पर भी प्रदेश के सभी जिलों में प्रदर्शन की रणनीति बनाई गई।
रायपुर में एसयूसीआई का भी प्रदर्शन
रायपुर के आजाद चौक में सोमवार को एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) की राज्य संगठन समिति ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी, एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) प्रक्रिया तत्काल रोकने और मतदाता सूची से हटाए गए नामों को बहाल करने की मांग की। प्रदर्शन के बाद कलेक्टर के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। दुर्ग में पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना चाहिए। पूर्व कांग्रेस विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि चुनाव आयुक्त की तत्काल गिरफ्तारी होनी चाहिए।
दुर्ग में ज्ञानेश कुमार का मुखौटा पहनकर पहुंचा कार्यकर्ता : दुर्ग में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का मुखौटा पहनकर और हाथों में हथकड़ी लगाकर पहुंचा शख्स, खुद को बताया प्रधानमंत्री का गुलाम। दुर्ग कलेक्ट्रेट में बैरिकेडिंग पर कांग्रेसियों और पुलिस के बीच खींचतान जारी, घेराव के लिए आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यकर्ता बैरिकेडिंग के पास पहुंचकर आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि पुलिस उन्हें रोक रही है। इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच खींचतान की स्थिति बनी हुई है।
छत्तीसगढ़ के 25 लाख नाम जोड़ने की मांग
प्रदर्शनकारियों ने दावा किया कि एसआईआर के जरिए देशभर में करीब 13 करोड़ मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ में हटाए गए करीब 25 लाख नामों को फिर से मतदाता सूची में जोड़ने की मांग की। साथ ही शासन-प्रशासन से लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप काम करने की प्रतिबद्धता सुनिश्चित करने की मांग की गई। राजनांदगांव जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरोध में प्रदर्शन किया गया।
महासमुंद में कांग्रेसियों और पुलिस के बीच झूमाझटकी
महासमुंद में ज्ञानेश कुमार गुप्ता को हटाने और एफआईआर दर्ज करने की मांग पर सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने कलेक्टोरेट का घेराव किया। सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता रैली निकालकर पहुंचे, केंद्र सरकार व चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की और झूमाझटकी भी हुई।
दुर्ग में कांग्रेसियों ने पुतला फूंका
पटेल चौक पर कांग्रेसियों ने फूंका पुतला, वोट चोरी के आरोप और इस्तीफे की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पटेल चौक पर पुतला फूंककर विरोध जताया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने वोट चोरी के आरोप लगाए और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए इस्तीफे की मांग की।
सुखदेव भगत बोले…स्मार्ट मीटर और वोट चोरी के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा…
कनेक्ट सेंटर की बैठक के बाद प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत ने कहा कि बैठक में जनसमस्याओं और संगठन की स्थिति पर चर्चा हुई। उन्होंने स्मार्ट मीटर के नाम पर लूट का आरोप लगाते हुए इसके खिलाफ आंदोलन की रणनीति बनने की बात कही। वोट चोरी और एसआईआर को लेकर भी आंदोलन जारी रखने की बात कही और चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर संवैधानिक संस्था को कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को राहुल गांधी के नेतृत्व में एकजुट रहना है, अनुशासन तोड़ने वालों पर कार्रवाई होगी। अपने पहले दौरे को लेकर कहा कि संगठन की स्थिति की रिपोर्ट मिली है और जो लोग ठीक से काम नहीं कर रहे हैं, उन्हें बदलने पर विचार किया जाएगा। दुर्ग में कांग्रेस के प्रदर्शन को देखते हुए भाजपा कार्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। कार्यालय के बाहर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
रायगढ़ में बैरिकेड्स तोड़कर आगे बढ़े कार्यकर्ता
रायगढ़ में कांग्रेस नेता कलेक्ट्रेट घेराव के लिए पहुंच गए हैं। कार्यकर्ता भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड्स तोड़ दिए और कलेक्ट्रेट की ओर आगे बढ़ रहे हैं।


Share

Check Also

रायपुर@ भूपेश बघेल की पाटन चुनाव याचिका सुप्रीम कोर्ट में स्वीकार

Share हाईकोर्ट को प्रारंभिक स्तर पर सुनवाई करने के निर्देश,पहले खारिज हुआ था आवेदनरायपुर,28 सितम्बर …

Leave a Reply