Breaking News

अम्बिकापुर@दिल्ली के महिला किसान सम्मेलन में गूंजेगी सरगुजा की आवाज,115 कार्यकर्ता लेंगी हिस्सा

Share

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,28 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)। देश की राजधानी नई दिल्ली में 30 सितंबर को आयोजित होने वाले अखिल भारतीय महिला किसान कार्यकर्ता सम्मेलन में सरगुजा संभाग की भी मजबूत भागीदारी रहेगी। इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित सम्मेलन में सरगुजा संभाग से 115 महिला किसान कार्यकर्ता शामिल होंगी। संभाग के विभिन्न जिलों से कार्यकर्ताओं का दल सम्मेलन में भाग लेने के लिए दिल्ली रवाना हुआ है। सरगुजा जिले से 70 महिला कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष रुक्मणी सिंह के नेतृत्व में सम्मेलन में शामिल होंगी। इसी तरह जशपुर जिले से 30 कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष नरेश कुमार यादव के नेतृत्व में तथा बलरामपुर जिले से 15 कार्यकर्ता युवा प्रमुख इतराज सिंह के नेतृत्व में दिल्ली पहुंचेंगी। सम्मेलन में सरगुजा संभाग के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व भारतीय किसान संघ के प्रदेश युवा प्रमुख किशोर सिंह बघेल करेंगे। सम्मेलन में देशभर से पहुंचने वाली महिला किसान कार्यकर्ताओं के बीच कृषि, किसानों की समस्याओं, महिला किसानों की भूमिका और ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
सरगुजा संभाग से इतनी बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं की भागीदारी को संगठन की जमीनी सक्रियता के रूप में देखा जा रहा है।
सम्मेलन के माध्यम से संभाग की महिला किसान कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी बात रखने और देश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचने वाली कार्यकर्ताओं के साथ अनुभव साझा करने का अवसर भी मिलेगा।


Share

Check Also

रायपुर@ भूपेश बघेल की पाटन चुनाव याचिका सुप्रीम कोर्ट में स्वीकार

Share हाईकोर्ट को प्रारंभिक स्तर पर सुनवाई करने के निर्देश,पहले खारिज हुआ था आवेदनरायपुर,28 सितम्बर …

Leave a Reply