सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की एसडीओपी ने की जांच, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के बाद पुलिस ने दावे को बताया तथ्यहीन
-संवाददाता-
अम्बिकापुर,27 सितम्बर 202६ (घटती-घटना)। लखनपुर थाना क्षेत्र में विसर्जन कार्यक्रम के दौरान पुलिस पेट्रोलिंग वाहन द्वारा ग्रामीणों से विवाद करने और कथित तौर पर एक व्यक्ति का पैर कुचलने का दावा करने वाला सोशल मीडिया वीडियो जांच में असत्य एवं तथ्यहीन पाया गया है। 23 सितंबर को वीडियो वायरल होने के बाद सरगुजा पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच शुरू कराई।
डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल ने मामले की निष्पक्ष जांच के निर्देश एसडीओपी (ग्रामीण) राकेश कुमार बघेल को दिए थे। इसके बाद एसडीओपी ने लखनपुर थाना क्षेत्र के झिनपुरीपारा पहुंचकर मौके की जांच की। उन्होंने कथित पीडç¸त, मोहल्लेवासियों, थाना प्रभारी और पेट्रोलिंग टीम में शामिल पुलिसकर्मियों के बयान दर्ज किए।
भीड़ हटाने के दौरान बनाया गया था वीडियो
जांच के दौरान प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विसर्जन कार्यक्रम के दौरान सड़क पर लोगों की भीड़ खड़ी थी। इसी दौरान पेट्रोलिंग वाहन के पहुंचने पर पुलिसकर्मी सड़क से भीड़ को हटाने का प्रयास कर रहे थे। जांच में पुलिस टीम और मोहल्लेवासियों के बीच किसी तरह का विवाद या झगड़ा होने की पुष्टि नहीं हुई।
पुलिस के अनुसार मौके की जांच और लिए गए बयानों में ऐसा कोई तथ्य सामने नहीं आया, जिससे यह साबित हो कि पेट्रोलिंग वाहन ने किसी व्यक्ति को कुचलने का प्रयास किया था। वायरल वीडियो के साथ किए जा रहे दावे जांच में तथ्यहीन पाए गए।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur