रिफ्रेशर कोर्स के दूसरे सत्र में एएसपी रितेश चौधरी ने ई-साक्ष्य,डिजिटल फॉरेंसिक और ष्टष्टभ्हृस् की दी जानकारी
-संवाददाता-
अम्बिकापुर,27 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)। नवीन आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन और पुलिस विवेचना को तकनीकी रूप से मजबूत बनाने के उद्देश्य से रक्षित केंद्र अंबिकापुर में आयोजित तीन दिवसीय विशेष रिफ्रेशर कोर्स का दूसरा बैच जारी है। प्रशिक्षण में वरिष्ठ आरक्षक से लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर तक के विवेचकों को नवीन कानूनों के अनुरूप गंभीर अपराधों की जांच में तकनीकी एवं डिजिटल साक्ष्यों के संकलन और उपयोग की जानकारी दी जा रही है। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर आईजी सरगुजा रेंज दीपक कुमार झा के नेतृत्व और डीआईजी/ एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल के मार्गदर्शन में यह प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण सत्र में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरगुजा रितेश चौधरी ने अधिकारियों और जवानों को ई-साक्ष्य संकलन की प्रक्रिया समझाई।
ई-साक्ष्य से लेकर ष्टष्टभ्हृस् तक प्रशिक्षण : प्रशिक्षण के दौरान भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम के प्रावधानों के तहत तकनीकी साक्ष्यों के महत्व और उनके सही तरीके से संकलन पर जानकारी दी गई। विवेचकों को ई-साक्ष्य,डिजिटल एवं फॉरेंसिक साक्ष्य प्रक्रिया,फिंगरप्रिंट तकनीक,ई-एफआईआर तथा क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम के उपयोग से संबंधित व्यावहारिक जानकारी दी गई। साइबर अपराधों की जांच में तकनीकी पहलुओं को समझने और डिजिटल साक्ष्यों को विवेचना में प्रभावी ढंग से शामिल करने पर भी विशेष जोर दिया गया।
173 पुलिस अधिकारी-कर्मचारी ले रहे प्रशिक्षण : रिफ्रेशर कोर्स का उद्देश्य ढ्ढष्टछ्वस् प्रणाली के तहत नवीन आपराधिक कानूनों को मैदानी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए पुलिस विवेचकों की तकनीकी दक्षता और कार्यकुशलता बढ़ाना है। वर्तमान बैच में सरगुजा रेंज की विभिन्न जिला इकाइयों से 173 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी प्रशिक्षण ले रहे हैं। प्रशिक्षण में जिला मास्टर ट्रेनर्स, लोक अभियोजन अधिकारी,फॉरेंसिक एवं फिंगरप्रिंट विशेषज्ञ तथा साइबर और ष्टष्टभ्हृस् विशेषज्ञ अधिकारियों को आधुनिक विवेचना तकनीकों की जानकारी दे रहे हैं। रेंज के शेष विवेचकों का प्रशिक्षण भी चरणबद्ध तरीके से 7 नवंबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। प्रशिक्षण के दौरान नोडल अधिकारी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रितेश चौधरी,डीएसपी सुरेश भगत, समन्वयक/रक्षित निरीक्षक तृप्ती सिंह राजपूत, एफएसएल एवं साइबर टीम के अधिकारी, प्रशिक्षु सूबेदार गुलशन चंद्रा,प्रशिक्षु सूबेदार पेमिन वर्मा सहित सरगुजा रेंज से आए पुलिस अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur