Breaking News

मनेन्द्रगढ़@गांजा तस्करी का बड़ा भंडाफोड़ : पिकअप वाहन से हो रही थी तस्करी,4.69 करोड़ के माल के साथ 6 तस्कर गिरफ्तार

Share

मनेन्द्रगढ़,27 सितम्बर 2027। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गांजा तस्करी के नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दो पिकअप वाहनों से 4 करोड़ से ज्यादा का गांजा बरामद किया है। साथ ही 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
नाकेबंदी में पकड़ाया 4.59 करोड़ का गांजा : दरअसल, चौकी नागपुर और थाना पोड़ी पुलिस ने एनएच-43 पर नाकेबंदी के दौरान दो संदिग्ध पिकअप वाहनों को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान दोनों वाहनों से 9 क्विंटल 19 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 4 करोड़ 59 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल दोनों पिकअप वाहनों समेत कुल करीब 4.69 करोड़ रुपये का मशरूका जब्त किया है।
6 आरोपी गिरफ्तार : पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में अनिल टोप्पो (26), राजित इंद्रवार (20), विनय टेटे (33) और अरुप मिर्धा (22) निवासी सुंदरगढ़, ओडि़शा, जबकि अलबिरनी (25) और सुनीता (22) निवासी कटनी, मध्य प्रदेश शामिल हैं।
ओडि़शा से मध्य प्रदेश की जा रही थी सप्लाई : पूछताछ में सामने आया है कि गांजे की यह बड़ी खेप ओडि़शा से मध्य प्रदेश ले जाई जा रही थी। पुलिस अब मामले की श्वठ्ठस्र-ह्लश-श्वठ्ठस्र विवेचना कर रही है, ताकि गांजे की सप्लाई करने वाले स्रोत से लेकर अंतिम गंतव्य तक जुड़े पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा सके।
एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज : यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज दीपक झा और पुलिस अधीक्षक एमसीबी रत्ना सिंह के निर्देशन में हुई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
आगे भी लगातार जारी रहेगा अभियान
इस कार्रवाई में नागपुर चौकी प्रभारी शेषनारायण सिंह (सउनि),एएसआई रामकृपाल सिंह सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। जिला पुलिस एमसीबी ने कहा है कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।


Share

Check Also

बैकुंठपुर @ न्याय चाहिए या न्यायालय से पहले फैसला? न्याय सड़क पर मिलेगा या न्यायालय में? भीड़ का दबाव फैसला नहीं हो सकता

Share एफआईआर से हाईकोर्ट तक पहुंचा मामला,फिर अदालत के फैसले से पहले सड़क पर क्यों? …

Leave a Reply