छतरपुर,26 सितम्बर 2026। सागर-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चौका गांव के पास शनिवार को हुए भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला घायल हो गई। मृतकों में दो महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं। हादसा ट्रक और बोलेरो वाहन की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर के कारण हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग वाहन में फंस गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, बचाव दल और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला। हादसे के बाद कुछ समय तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। मातगुवां थाना प्रभारी अंकुर चौबे के अनुसार, बोलेरो वाहन में बिजावर थाना क्षेत्र के खटकयाना मोहल्ले का रैकवार परिवार सवार था। परिवार के सदस्य बिजावर से बागोता में आयोजित अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान चौका गांव के पास सामने से आ रहे ट्रक से बोलेरो की जोरदार टक्कर हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि दुर्घटना में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में तीन पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur