कोहिमा,26 सितम्बर 2026। नगालैंड में जहरीली शराब पीने से 19 लोगों की मौत हो गई। पिछले दो दिनों में मोकोकचुंग जिले में 8 और तुएनसांग जिले में 11 मौतें हुई हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शराब पीने के बाद कुछ लोगों को सांस लेने में तकलीफ हुई और बाद में उनकी मौत हो गई। मौतों के बाद पुलिस ने कई जगह छापेमारी की। इस कार्रवाई में 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया और करीब 3,000 शराब की बोतलें जब्त की गईं। पुलिस ने जांच के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम बनाई है। शराब के सैंपल फोरेंसिक जांच के लिए गुवाहाटी भेजे गए हैं। राज्य में 1990 से शराबबंदी कानून लागू है।
स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम
शराब बेचने वालों की जांच करेगी
पुलिस के मुताबिक, मौतें जहरीली शराब पीने के बाद होने की आशंका है। फोरेंसिक जांच से मौत की सही वजह पता चलेगी। स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम मौतों के साथ जहरीली शराब बेचने वालों और सप्लाई चेन की भी जांच करेगी। मामले में कुछ सुराग मिले हैं। पुलिस ने लोगों से बिना लेबल या संदिग्ध शराब न पीने और तबीयत बिगड़ने पर तुरंत इलाज कराने की अपील की है। इससे पहले तुएनसांग जिले में जहरीली शराब पीने से तीन दिन में नौ लोगों की मौत हो गई,जिनमें एक ही परिवार के तीन सदस्य भी शामिल हैं। घटनाओं की जानकारी मिलने के बाद तुएनसांग पुलिस ने शहर और चेंदांग सैडल इलाके में व्यापक तलाशी और छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान कई जगहों से शराब के पाउच, करीब 470 बोतल इंडियन मेड फॉरेन लिकर और बीयर के कैन जब्त किए गए।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur