भव्य झांकियों,जगराता और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,26 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)। बाल गंगाधर तिलक गणपति स्थापना समिति (ट्रस्ट) की ओर से गणेश विसर्जन के अवसर पर शुक्रवार को घड़ी चौक में श्री गणपत विसर्जन झांकी एवं जगराता का आयोजन किया गया। शाम से शुरू हुए धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। गणपति पंडाल से निकली भव्य झांकी के साथ श्रद्धालु नाचते-गाते और भगवान गणेश के जयकारे लगाते हुए घड़ी चौक पहुंचे।
घड़ी चौक पहुंचने पर कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल, सांसद चिंतामणि महाराज,भारत सिंह सिसोदिया,प्रबोध मिंज,महापौर मंजूषा भगत,बालकृष्ण पाठक,मेजर अनिल सिंह, द्वितेन्द्र मिश्रा, शफी अहमद, ललन प्रताप सिंह,निरूपा सिंह एवं उपस्थित सभी अतिथियों के साथ बाल गंगाधर तिलक गणपति स्थापना समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों,श्रद्धालुओं द्वारा भगवान श्री गणेश का विधिवत आरती,पूजन-अर्चन किया गया। इसके पश्चात भक्तिभाव और भावुक वातावरण के बीच भगवान गणेश की प्रतिमा को विसर्जन के लिए विदाई दी गई। कार्यक्रम में गिरिराज पब्लिक स्कूल और उम्मीद की किरण पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। वहीं जबलपुर से आईं जगराता कलाकार सुरभि और नम्रता गुप्ता ने भी प्रस्तुति दी।
स्थानीय कलाकारों ने गणेश स्तुति, भक्ति गीत, संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को देर रात तक बांधे रखा। समिति की ओर से गणेश विसर्जन झांकी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। वृहद श्रेणी में प्रथम पुरस्कार 31 हजार,द्वितीय 15 हजार और तृतीय 11 हजार रुपए रखा गया है। बाल श्रेणी में प्रथम पुरस्कार 11 हजार, द्वितीय 5100 और तृतीय 2100 रुपए निर्धारित हैं। इसके अलावा बेहतर प्रदर्शन करने वाली झांकियों को अन्य पुरस्कार भी दिए जाएंगे। झांकियों में धार्मिक आस्था के साथ रचनात्मकता और आकर्षक प्रस्तुतियां देखने को मिलीं।
समाज को एकजुट करने का माध्यम : समिति के संरक्षक भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि गणेश विसर्जन का आयोजन धार्मिक आस्था के साथ समाज को एकजुट करने और सांस्कृतिक परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का माध्यम है। अध्यक्ष शैलेष सिंह शैलू ने आयोजन की सफलता के लिए पदाधिकारियों,सदस्यों,स्वयंसेवकों और श्रद्धालुओं का आभार जताया। मंच संचालन नरेंद्र सिंह टुटेजा और विनोद हर्ष ने किया। कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारी,सदस्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
इस अवसर पर हरमिंदर सिंह,निलेश सिंह, गोल्डी बिहाडें,अरुणा सिंह,दिव्या सिंह सिसोदिया, जन्मजय मिश्रा,मधुसूदन शुक्ला,राजकुमार बंसल,मनीष सिंह,मधु चौदाहा,विदानंद मिश्रा,रुपेश दुबे,सुभांगी बिहाडे,डी के सोनी,काशी केसरी,मनोज प्रसाद,संजय गुप्ता,दिनेश शुक्ला,अभिषेक शर्मा,रवींद्र तिवारी,रविकांत उराव,अंशुमल गर्ग,रोहन मंडल,नूर सिंह,सुमित सिंह, राहुल मंडल,भूपेंद्र सिंह,मनीष बारी,जतिन परमार, प्रिया सिंह,संदीप सोनी,चंद्रमा प्रसाद,अमन , विनीत जायसवाल प्रमोद चौधरी,समीर श्रीवास्तव,अनीश सिंह,संजय सिंह , अभिषेक श्रीवास्त,विशाल गोस्वामी,सुनील गोयल,आशीष अग्रवाल,मनोज अग्रवाल, शशिकांत जायसवाल,नीरज पांडे,पूनम पांडे , पूनम सिंह,धीरज सिंह,प्रियंका चौबे,रवि विश्वकर्मा,अविनाश ठाकुर,दुर्गेश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur