Breaking News

जांजगीर-चांपा@गणेश विसर्जन के दौरान दो गुटों के बीच जमकर मारपीट…

Share

सरपंच पिता की मौत,गांव में तनाव का माहौल,पुलिस बल मौजूद


जांजगीर-चांपा,26 सितम्बर 2026। छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा जिले के पंतोरा चौकी के ग्राम गतवा में गणेश विसर्जन के लिए जा रहे ग्रामीणों के दो पक्षों में विवाद हो गया। मारपीट के दौरान सरपंच रोहित कश्यप के पिता ज्योत राम कश्यप की मौत हो गई।सूचना पर पुलिस टीम गांव पहुंची। मामले की जांच चल रही है। गतवा के सरपंच रोहित कश्यप और पूर्व सरपंच पति शिवप्रकाश कश्यप के बीच पुरानी रंजिश थी। शुक्रवार को रोहित कश्यप के मोहल्ले से डीजे पर नाचते-गाते ग्रामीण गणेश विसर्जन के लिए तालाब जा रहे थे। जुलूस में रोहित कश्यप का बेटा राहुल भी था। शिवप्रकाश कश्यप और उसका भाई संजय कश्यप भी साथ थे। पानी टंकी के पास स्कूल के नजदीक किसी बात पर विवाद शुरू हुआ। विवाद मारपीट में बदल गया। झगड़े की खबर मिलने के तत्काल बाद सरपंच रोहित कश्यप और उसके पिता ज्योत राम कश्यप मौके पर पहुंचे। राहुल के साथ हो रही मारपीट में वे भी शामिल हो गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसी दौरान धक्का-मुक्की में ज्योत राम कश्यप जमीन पर गिर पड़े और चोट लगने से उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही बलौदा थाना प्रभारी मनोहर सिन्हा और पंतोरा चौकी प्रभारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे।


Share

Check Also

सूरजपुर@ बिहारपुर से ओड़गी तक स्वास्थ्य केंद्रों की हकीकत पर सीएमएचओ की नजर,औचक निरीक्षण में दिया सख्त निर्देश

Share दवाइयों,जांच,साफ-सफाई और मरीजों की सुविधाओं का लिया जायजा,राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की लक्ष्यवार समीक्षा,शत-प्रतिशत उपलब्धि …

Leave a Reply