रायपुर,26 सितम्बर 2026। लोकसभा में नेता-विपक्ष राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ झीरम नक्सल कांड के पीडि़त परिवारों ने मुलाकात की। इस दौरान राहुल गांधी ने कांग्रेस नेताओं के साथ पीडि़त परिवारों के सदस्यों से कहा कि पूरा न्याय मिलने तक हमें एक इंच पीछे नहीं हटना है। हम लड़ेंगे! मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी सुखदेव भगत,राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल,नेता-प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत,पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव,पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज विशेष रूप से मौजूद रहे। वहीं झीरम पीडि़त परिवारों में उमेश पटेल,अनिता योगेंद्र शर्मा,जितेंद्र मुदलियार,शिव सिंह ठाकुर,छविंद्र कर्मा,मलकीत सिंह गैन्दू आदि शामिल रहे। राहुल गांधी के साथ मुलाकात को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि आज 10 जनपथ, नई दिल्ली में हमारे नेता राहुल गांधी के साथ हम सबने झीरम घटना में हुए अन्याय, भाजपा और जाँच एजेंसियों के षड्यंत्र और इस लड़ाई को आगे ले जाने पर मंत्रणा की। राहुल ने सभी वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में झीरम शहीदों के परिवारजनों और घटना के समय उपस्थित साथियों से भी संवाद किया। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि पूरा न्याय मिलने तक हमें एक इंच पीछे नहीं हटना है।
हम लड़ेंगे!षड्यंत्रकारियों को फरार बताकर कार्रवाई नहीं की’
पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने कहा कि बैठक में राहुल गांधी को कई महत्वपूर्ण तथ्य बताए गए। झीरम मामले में दोषी ठहराए गए 10 लोग मूल रूप से गांव के रहने वाले थे। इनमें कुछ लोग खाना पहुंचाने या गड्ढे खोदने जैसे काम करते थे। वहीं, मामले में षड्यंत्रकारी लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई और उन्हें सिर्फ फरार बताया गया। उन्होंने कहा कि हृढ्ढ्र ने साजिश के पहलू की जांच नहीं की। रिपोर्ट के पैराग्राफ 307 में नंदकुमार पटेल और उनके बेटों की पहचान को लेकर पूछताछ का जिक्र है, लेकिन इसके बाद जांच आगे नहीं बढ़ी।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur