Breaking News

बिलासपुर@बिलासपुर हिंसा का मुख्य आरोपी रामसिंह ठाकुर मध्यप्रदेश से गिरफ्तार

Share


बिलासपुर,26 सितम्बर 2026। बिलासपुर हिंसा के मुख्य आरोपी हिंदूवादी नेता राम सिंह ठाकुर को पुलिस ने मध्यप्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, 28 अगस्त की रात दो पक्षों में विवाद हुआ था,जो बाद में सामुदायिक हिंसा में बदल गया। इस दौरान पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल हुए थे। टीआई का सिर फट गया था। गाडि़यों,घरों और दुकानों में भी तोड़फोड़ की गई थी। राम सिंह ठाकुर इस मामले में एक पक्ष का आरोपी है। वह मध्यप्रदेश के पन्ना में अपने दोस्त के घर छिपा था। फरारी के दौरान वह बागेश्वर धाम दर्शन करने भी गया था। शुक्रवार को पुलिस टीम ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में अब तक दोनों पक्षों के 30 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। गिरफ्तारी के बाद शनिवार को उसे कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट से जेल ले जाते समय पुलिस ने सुरक्षा घेरा मजबूत रखा। जेल पहुंचते ही आरोपी के समर्थक भी बड़ी संख्या में वहां पहुंच गए और नारेबाजी की। 28 अगस्त को सिटी कोतवाली क्षेत्र के खपरगंज में हुए विवाद के दौरान दोनों पक्षों पर हिंसा भड़काने का आरोप है। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले भी छोड़े थे। तनाव की स्थिति को देखते हुए कलेक्टर संजय अग्रवाल ने धारा 144 लागू की थी। पुलिस ने इस घटना के बाद दोनों पक्षों के करीब 100 लोगों को आरोपी बनाने का दावा किया। इसके साथ ही दोनों पक्षों के खिलाफ हिंसा,जानलेवा हमला जैसे गंभीर धाराओं में केस दर्ज की। इसके बाद से लगातार आरोपियों की धरपकड़ की जाती रही। एक पक्ष के मुख्य आरोपी सोहेल खान सहित 15 से अधिक लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। वहीं,दूसरे पक्ष के भी दर्जन भर आरोपी पकड़े जा चुके हैं।


Share

Check Also

सूरजपुर@ बिहारपुर से ओड़गी तक स्वास्थ्य केंद्रों की हकीकत पर सीएमएचओ की नजर,औचक निरीक्षण में दिया सख्त निर्देश

Share दवाइयों,जांच,साफ-सफाई और मरीजों की सुविधाओं का लिया जायजा,राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की लक्ष्यवार समीक्षा,शत-प्रतिशत उपलब्धि …

Leave a Reply