अर्नब चक्रवात के असर से ओडिशा में बाढ़ का खतरा
नई दिल्ली,25 सितम्बर 2026। चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ और उत्तर-पूर्वी भारत में जारी मूसलाधार बारिश ने देश के कई हिस्सों में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। सिक्किम के ग्यालशिंग जिले के रिंबी गांव में गुरुवार रात हुए भीषण भूस्खलन में 20 से अधिक रिहायशी मकान और सरकारी क्वार्टर बह गए। गनीमत यह रही कि समय रहते सतर्कता बरतने के कारण अब तक किसी जनहानि की सूचना नहीं है। दूसरी ओर, बंगाल की खाड़ी से उठा ‘अर्नब’ चक्रवात भले ही कमजोर पड़ चुका हो, लेकिन इसके प्रभाव से ओडिशा और आसपास के राज्यों में मूसलाधार बारिश और अचानक बाढ़ का गंभीर खतरा बना हुआ है। चक्रवात और मानसून तंत्र के कारण देश के 9 राज्य सीधे तौर पर प्रभावित हुए हैं।
चक्रवात के असर से ओडिशा के दक्षिणी और पश्चिमी जिलों में रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गई है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur