-संवाददाता-
अम्बिकापुर,25 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)। भारतीय मानिकपुरी पनिका समाज, जिला सरगुजा का पुनर्गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से बृजलाल मानिकपुरी को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। उनके मनोनयन पर समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों, सामाजिक प्रतिनिधियों और युवाओं ने खुशी जताते हुए बधाई दी। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष बृजलाल मानिकपुरी ने समाज के शीर्ष नेतृत्व और सामाजिक बंधुओं के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि उन पर जताए गए विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। समाज को संगठित करना, युवाओं को शिक्षा और रोजगार से जोडऩा तथा सामाजिक कुरीतियों को दूर करना उनकी प्राथमिकता होगी। बैठक में समाज के वरिष्ठ प्रतिनिधियों ने कहा कि नए नेतृत्व में जिले में सामाजिक एकजुटता और संगठन को मजबूती मिलने की उम्मीद है। जल्द ही कार्यकारिणी का विस्तार कर नए सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur