पूछताछ में झारखंड के बूचड़खाने ले जाने की बात सामने आई,लुण्ड्रा पुलिस ने 4 रास मवेशी किए बरामद
-संवाददाता-
लुण्ड्रा,24 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)। दोरना गांव में चार भैंसों को कथित रूप से क्रूरता पूर्वक पैदल हांककर ले जा रहे दो युवकों से ग्रामीणों की पूछताछ के बाद मवेशी तस्करी का मामला सामने आया। सूचना पर पहुंची लुण्ड्रा पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई तो मवेशियों को खरीदने वाले एक अन्य व्यक्ति का नाम सामने आया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चार रास भैंसा बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार मवेशियों को झारखंड के बूचड़खाने ले जाने की तैयारी थी। मामला 15 सितंबर 2026 का है। ग्राम पंचायत दोरना में ग्रामीणों ने चार मवेशियों को पैदल हांककर ले जाते कुछ लोगों को देखा। संदेह होने पर उनसे पूछताछ की गई। पूछताछ में राहुल (20) और राजकुमार (23),दोनों निवासी तुरियाबीरा, थाना लुण्ड्रा ने मवेशियों को उदारी निवासी बसारत अंसारी को बेचने की बात बताई। साथ ही मवेशियों को झारखंड के बूचड़खाने ले जाने की जानकारी सामने आई। ग्रामीण की रिपोर्ट पर लुण्ड्रा पुलिस ने संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आरोपियों से पूछताछ की। उनकी निशानदेही पर चार रास भैंसा बरामद कर जब्त किए गए। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने मवेशियों को क्रूरता पूर्वक पैदल हांककर बसारत अंसारी के पास ले जाकर बेचने की बात बताई। इसके बाद पुलिस ने मामले में शामिल बताए गए उदारी निवासी बसारत अंसारी (52) को पकड़ा। पुलिस के अनुसार पूछताछ में उसने मवेशियों को खरीदने और उन्हें बूचड़खाने ले जाने की बात स्वीकार की।
अपराध में संलिप्तता के साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक असफाक अहमद अंसारी, सहायक उप निरीक्षक सत्यनारायण सिंह मरावी, प्रधान आरक्षक मानिक राम, आरक्षक शिवप्रसाद खलखो, धीरेन्द्र कुमार, इबनूल खान एवं रियाजुल खान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur