Breaking News

अम्बिकापुर@नशा जीवन को उजाड़ देता है, युवाओं को नशे से दूर रहने का दिलाया संकल्प

Share


राष्ट्रीय सेवा योजना के 57 वें स्थापना दिवस पर कृषि महाविद्यालय में ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,24 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)। राजमोहिनी देवी कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र में राष्ट्रीय सेवा योजना के 57वें स्थापना दिवस के अवसर पर ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए नशे से दूर रहने और समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम कृषि महाविद्यालय अंबिकापुर के अधिष्ठाता डॉ. एसके सिन्हा एवं कृषि महाविद्यालय शंकरगढ़ के अधिष्ठाता डॉ. जीपी पैंकरा के मार्गदर्शन में हुआ। प्रभारी अधिष्ठाता डॉ. नीलम चौकसे ने नशे के सामाजिक और मानसिक दुष्प्रभावों पर विचार रखे। आलू अनुसंधान केंद्र मैनपाट के प्रमुख वैज्ञानिक डॉ. पीके भगत ने युवाओं को समय का सदुपयोग कर देश के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। मुख्य अतिथि नशा मुक्ति काउंसलर अमृता जायसवाल ने कहा कि नशा व्यक्ति के साथ पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं नशे से दूर रहने के साथ दूसरों को भी जागरूक करने का आह्वान किया। सुनिधि शुक्ला ने अपने जीवन के अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों को सामाजिक कल्याण के लिए कार्य करने प्रेरित किया। कार्यक्रम में डॉ. रूथ एलिजाबेथ एक्का, डॉ. एके नायक, डॉ. राहुल जायसवाल, डॉ. अर्यमा भारती, डॉ. नैनसी आकांक्षा मिंज, डॉ. अमृता गिरी सहित महाविद्यालय के प्राध्यापक, अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। अंत में डॉ. रंजीत सिंह ने आभार व्यक्त किया।


Share

Check Also

बैकुंठपुर@ मानवता की सेवा में कोरिया पुलिस की पहल,जिला स्तरीय रक्तदान शिविर में उमड़ा उत्साह

Share कलेक्टर रोक्तिमा यादव और एसपी हरीश राठौर की मौजूदगी में स्वैच्छिक रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर …

Leave a Reply