Breaking News

नोएडा@नोएडा में चलती स्लीपर बस में आग,9 जिंदा जले

Share


यात्री बोले…सिगरेट पी रहे थे ड्राइवर-क्लीनर,आग भड़की तब भी बस नहीं रोकी

नोएडा,24 सितम्बर 2026। नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर चलती स्लीपर एसी बस में आग लगने से 9 यात्रियों की मौत हो गई। इनमें 8 पुरुष और एक महिला है। बस में कुल 35 यात्री सवार थे। 20 को रेस्क्यू किया गया, जबकि कुछ लोग खिड़कियां तोड़कर निकले। अंदर फंसे लोग बुरी तरह जल गए। उनके शव तक की पहचान नहीं हो पाई।
पैसेंजर बोले…ड्राइवर-क्लीनर
सिगरेट पी रहे थे…

बस में सफर कर रहे सुनील कुमार ने पुलिस को बताया कि ड्राइवर-क्लीनर सिगरेट पी रहे थे। यात्रियों ने विरोध किया तो दोनों हंसने लगे। बस में जलने की गंध भी आ रही थी,कुछ देर बाद उसमें आग लग गई। आग के बावजूद ड्राइवर ने तुरंत बस नहीं रोकी। यात्रियों के शीशे तोड़ने के बाद ही उसे रोका गया। पुलिस ने बताया कि बस मध्य प्रदेश के राज कल्पना ट्रैवल्स की है। इसके 19 चालान हो चुके हैं और 1.75 लाख जुर्माना लगाया गया है। पुलिस ने दो ड्राइवर पवन, विनोद और कंडक्टर योगेश को गिरफ्तार किया है। फायर ऑफिसर ने बताया कि फायर ब्रिगेड की 5 गाडि़यों ने 45 मिनट में आग बुझाई। फायर फाइटर्स बस का पिछला हिस्सा काटकर अंदर पहुंचे,तब एक-एक करके शव बाहर निकाले गए। रेस्क्यू करीब 2 घंटे चला। नोएडा के चीफ फायर ऑफिसर (प्रदीप कुमार के मुताबिक शुरुआती जांच में एसी में स्पार्क या ब्लास्ट से इंजन में आग लगने की आशंका है।
बस में सिलेंडर और काफी मात्रा में नेल पॉलिश मिली : बस की डिग्गी में काफी मात्रा में नेल पॉलिश मिली है। नेल पॉलिश एक ज्वलनशील चीज होती है। इससे आग तेजी से भड़कती है। वहीं एक सिलेंडर भी मिला है। जांच के दौरान अफसरों ने कहा कि ऐसी चीजें ले जाने पर मनाही होती है। ऐसे में आशंका है कि सिलेंडर और नेल पॉलिश से भी आग तेजी से फैली होगी।


Share

Check Also

नई दिल्ली@भारत-नीदरलैंड का जल क्षेत्र में रणनीतिक साझेदारी और मजबूत बनाने पर जोर

Share नई दिल्ली,24 सितम्बर 2026। भारत और नीदरलैंड ने जल क्षेत्र में अपनी रणनीतिक साझेदारी …

Leave a Reply