नई दिल्ली,24 सितम्बर 2026। केंद्र सरकार ने खाने के तेल पर बेसिक कस्टम ड्यूटी घटा दी है। इससे देश में खाना पकाने का तेल सस्ता हो सकता है। वित्त मंत्रालय के मुताबिक,नई दरें गुरूवार से लागू हो गई। सरकार ने कू्रड सोया और कू्रड पाम ऑयल पर शुल्क 10′ से घटाकर 5′ कर दिया है। रिफाइंड सोया और रिफाइंड पाम ऑयल पर ड्यूटी 32.5′ से घटाकर 27.5′ की गई है। कू्रड सूरजमुखी तेल पर शुल्क 10′ से घटाकर शून्य कर दिया गया है। रिफाइंड सूरजमुखी तेल पर कस्टम ड्यूटी 32.5′ से घटाकर 22.5′ कर दी गई है। इन कटौतियों से खाद्य तेलों की आयात लागत कम होने की उम्मीद है। इससे ग्राहकों को कीमतों में राहत मिल सकती है। हालांकि, ग्राहकों को मिलने वाली राहत इस बात पर निर्भर करेगी कि सप्लाई चेन में ड्यूटी कटौती का फायदा किस तरह आगे पहुंचाया जाता है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur