Breaking News

नई दिल्ली@ मेघालय में 8 यूडीपी एमएलए भाजपा में शामिल बीजेपी विधायकों की संख्या 2 से बढ़कर 10 हुई

Share


नई दिल्ली,23 सितम्बर 2026 ।
मेघालय की यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (यूडीपी) के आठ विधायक बुधवार को नई दिल्ली में भाजपा में शामिल हो गए। पार्टी मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू समेत पार्टी के अन्य नेताओं की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा में शामिल होने वाले विधायकों में लहकमन रिंबुई, पियस मारवीन,किर्मेन शायला, मायरेलबार्न सिएम,मैथ्यू कुर्बाह,ओलान सिंह सुइन, बालाजिएड कुफर सिनरेम और सिनशर कुफर रॉय शामिल हैं। यूडीपी विधायकों का पार्टी में स्वागत करते हुए रिजिजू ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर और मेघालय की प्रगति को देखते हुए भाजपा में शामिल हुए हैं। भाजपा मुख्यालय में एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा, यह न सिर्फ नॉर्थ-ईस्ट बल्कि पूरे देश के लिए एक बहुत जरूरी राजनीतिक घटनाक्रम है। रिजिजू ने कहा…ये सभी आठ विधायक प्रधानमंत्री मोदी और हमारी भाजपा की अगुवाई वाली एनडीए सरकार के काम से बहुत प्रभावित थे। इससे उन्होंने भाजपा में शामिल होने का फैसला किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में,नॉर्थ-ईस्ट राज्यों के लिए पार्टी के कोऑर्डिनेटर भाजपा सांसद संबित पात्रा ने उन आठ यूडीपी विधायकों के नामों की घोषणा की जो भगवा पार्टी में शामिल हुए। पात्रा ने कहा, हम उनसे बात कर रहे थे। इस बीच, मेघालय के मंत्री लखमेन रिम्बुई, जो बुधवार को सात दूसरे यूडीपी विधायकों के साथ भाजपा में शामिल हुए, ने कहा कि यह कदम खासी और गारो को संविधान के आठवें शेड्यूल में शामिल करने और राज्य के लिए अधिक केंद्रीय मदद जैसे मुद्दों पर पार्टी से मिले अच्छे रिस्पॉन्स के बाद उठाया गया है। उन्होंने कहा, यह कोई अचानक हुई बात नहीं है। इस पर कुछ समय से चर्चा चल रही थी। अब तक,60 सदस्यों वाली विधानसभा में भाजपा के दो विधायक और यूडीपी के 12 विधायक थे। दोनों पार्टियां पहाड़ी राज्य में नेशनल पीपुल्स पार्टी के नेतृत्व वाली सत्ताधारी मेघालय डेमोक्रेटिक गठबंधन का समर्थन कर रही हैं। वहीं यूडीपी के आठ विधायकों के पाला बदलने के बाद विधानसभा में भाजपा की संख्या दो से बढ़कर 10 हो गई है।


Share

Check Also

लखनऊ@ मायावती ने ईशान आनंद को बनाया बसपा का राष्ट्रीय संयोजक

Share लखनऊ,23 सितम्बर 2026 । बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने अपने …

Leave a Reply