Breaking News

अम्बिकापुर@सेवा संकल्प अभियान के तहत प्लास्टिक के उपयोग को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान

Share


आकाशवाणी चैक और चैपाटी में दुकानदारों,विक्रेताओं एवं आम नागरिकों को किया गया जागरूक


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,23 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंगलवार को छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल, अम्बिकापुर (आवास एवं पर्यावरण विभाग) तथा नगर पालिक निगम अम्बिकापुर के संयुक्त तत्वावधान में शहर में प्लास्टिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान के तहत आकाशवाणी चैक एवं चैपाटी क्षेत्र में स्थानीय दुकानदारों, विक्रेताओं और आम नागरिकों को प्लास्टिक के उपयोग से पर्यावरण पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान लोगों को प्लास्टिक के उपयोग को कम करने तथा पर्यावरण अनुकूल विकल्पों को अपनाने की समझाइश दी गई। पर्यावरण संरक्षण मंडल एवं नगर निगम की टीम द्वारा दुकानदारों और नागरिकों के बीच जागरूकता पम्पलेट का वितरण भी किया गया। टीम ने बाजार एवं सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने, प्लास्टिक कचरे का उचित निपटान करने तथा स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण के निर्माण में सक्रिय सहभागिता करने का संदेश दिया।


Share

Check Also

रायपुर@ रायपुर में 14.555 किलो गांजा जब्त,4 गिरफ्तार

Share पान मसाला की पैकिंग और टेप में छिपाकर रखी थी गांजे की खेपरायपुर,23 सितम्बर …

Leave a Reply