Breaking News

अम्बिकापुर@उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की जांच,महिलाओं की बोन डेंसिटी भी जांची

Share


सेवा संकल्प अभियान के तहत एएनसी, परिवार नियोजन व कुपोषित बच्चों के लिए विशेष ओपीडी

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,23 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)। राजमाता देवेंद्र कुमारी सिंहदेव शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध चिकित्सालय में सेवा संकल्प अभियान के तहत सोमवार को उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की जांच एवं परामर्श शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान गर्भवती महिलाओं की एएनसी (प्रसव पूर्व जांच) कर स्वास्थ्य संबंधी जोखिमों की पहचान की गई। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने आवश्यक जांच, दवाइयों और सावधानियों के संबंध में परामर्श दिया। गर्भवती महिलाओं को नियमित प्रसव पूर्व जांच कराने, संतुलित आहार लेने और चिकित्सकीय सलाह का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। इसके साथ ही सामान्य महिलाओं के लिए बोन मास डेंसिटी जांच की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। महिलाओं को हड्डियों की मजबूती, कैल्शियम व विटामिन-डी की आवश्यकता तथा ऑस्टि योपोरोसिस से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। अस्पताल में परिवार नियोजन परामर्श ओपीडी भी संचालित की गई। इसमें दंपतियों को स्थायी एवं अस्थायी परिवार नियोजन साधनों की जानकारी देकर उनकी आवश्यकता के अनुसार उचित विकल्प के संबंध में परामर्श दिया गया। कुपोषित बच्चों के लिए विशेष ओपीडी में स्वास्थ्य परीक्षण, वजन और पोषण स्तर का आकलन किया गया। अभिभावकों को संतुलित एवं पौष्टिक आहार, नियमित स्वास्थ्य जांच और कुपोषण से बचाव के उपाय बताए गए। जरूरत के अनुसार बच्चों को उपचार और आगे की देखभाल के लिए मार्गदर्शन दिया गया। कार्यक्रम अधिष्ठाता डॉ. अविनाश मेश्राम तथा संयुक्त संचालक एवं अस्पताल अधीक्षक डॉ. आरसी आर्या के निर्देशन में सेवा संकल्प अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. संटू बाघ की उपस्थिति में आयोजित किया गया। उप अस्पताल अधीक्षक डॉ. बीआर सिंह, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभागाध्यक्ष डॉ. अविनाशी कुजूर सहित वरिष्ठ चिकित्सक, अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।


Share

Check Also

रायपुर@ रायपुर में 14.555 किलो गांजा जब्त,4 गिरफ्तार

Share पान मसाला की पैकिंग और टेप में छिपाकर रखी थी गांजे की खेपरायपुर,23 सितम्बर …

Leave a Reply