Breaking News

अम्बिकापुर@लुण्ड्रा पुलिस ने मोटर पंप चोरी गिरोह का किया खुलासा

Share


2.50 लाख का मशरूका जब्त
-संवाददाता-
अम्बिकापुर,23 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)। लुण्ड्रा थाना पुलिस ने खेतों से मोटर पंप और समरसिबल चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर करीब 2 लाख 50 हजार रुपये का मशरूका बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल,पांच मोटर पंप और दो सेट समरसिबल पंप जब्त किए हैं। मामले में शामिल एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार,तुरियाबीरा निवासी संजय कुमार गुप्ता ने 13 मई 2026 को लुण्ड्रा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके खेत में लगे समरसिबल मोटर पंप के तार काटकर अज्ञात चोर पंप चोरी कर ले गए हैं। रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 111/26 के तहत धारा 303(2) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। सीमावर्ती थाना क्षेत्रों में लगातार सामने आ रही मोटर पंप और समरसिबल चोरी की घटनाओं को देखते हुए डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल ने संबंधित थाना-चौकी प्रभारियों को संदिग्धों पर नजर रखने और चोरी के मामलों का शीघ्र खुलासा करने के निर्देश दिए थे। जांच के दौरान लुण्ड्रा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल पर बोरी में चोरी का सामान लेकर उसे खपाने जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की। पुलिस को देखकर मोटरसाइकिल पर पीछे बैठा व्यक्ति मौके से फरार हो गया, जबकि चालक को पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम सत्यनारायण (25),पिता गंगा राम,निवासी गढ़बीरा, थाना लुण्ड्रा बताया। पुलिस के अनुसार,आरोपी के कब्जे से मिले मोटर पंप और स्प्लेंडर मोटरसाइकिल के संबंध में पूछताछ करने पर उसने मोटरसाइकिल को अपने साथियों के साथ अंबिकापुर जिला अस्पताल परिसर से चोरी करना स्वीकार किया। आगे पूछताछ में उसने बतौली, लुण्ड्रा, धौरपुर सहित सीमावर्ती क्षेत्रों में खेतों से मोटर पंप और समरसिबल चोरी करने की जानकारी दी। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने पांच मोटर पंप, दो सेट समरसिबल पंप और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की। जब्त मशरूका की कुल कीमत करीब 2 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है।


Share

Check Also

रायपुर@ रायपुर में 14.555 किलो गांजा जब्त,4 गिरफ्तार

Share पान मसाला की पैकिंग और टेप में छिपाकर रखी थी गांजे की खेपरायपुर,23 सितम्बर …

Leave a Reply