Breaking News

अम्बिकापुर@गणपति उत्सव के दौरान धार्मिक झांकी में बाल कलाकारों ने बांधा समां

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,23 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)। अटल विहार सरावां कॉलोनी में गणपति उत्सव धूमधम से मनाया जा रहा है। बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए तीन दिवसीय विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित की गई है। सांस्कृतिक कार्यक्रम के पहले दिन 22 सितंबर को बाल कलाकारों ने धार्मिक झांकी, भक्ति नृत्य की प्रस्तुति दी। गोलू विश्वकर्मा, युवी गुप्ता, रावी, परी प्रसाद, गुड्डू, अथर्व पाठक, प्रकल्प, कियारा, काव्या, चरिका, गुनगुन, श्रुति गोजो और परी विश्वकर्मा सहित अन्य बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। बच्चों ने गणेश, शंकर, पार्वती, रिद्धि-सिद्धि और भगवान कृष्ण सहित विभिन्न देवी-देवताओं के स्वरूप धारण कर धार्मिक झांकी प्रस्तुत की। भक्ति गीतों पर नृत्य और प्रहसन ने भी कार्यक्रम में उत्साह भर दिया।
तीन वर्गों में होंगी प्रतियोगिताएं : आयोजन समिति के अनुसार ड्राइंग, चित्रकला और श्लोक प्रतियोगिता को तीन वर्गों में बांटा गया है। प्रथम वर्ग में कक्षा पहली से पांचवीं, द्वितीय वर्ग में छठवीं से आठवीं तथा तृतीय वर्ग में नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थी शामिल होंगे। 22 सितंबर को धार्मिक झांकी ‘देव दर्शन’ व 23 सितंबर को ड्राइंग एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वहीं 24 सितंबर को श्लोक पाठ प्रतियोगिता होगी। सभी प्रतियोगिताओं के परिणाम 24 सितंबर को घोषित किए जाएंगे।


Share

Check Also

रायपुर@ रायपुर में 14.555 किलो गांजा जब्त,4 गिरफ्तार

Share पान मसाला की पैकिंग और टेप में छिपाकर रखी थी गांजे की खेपरायपुर,23 सितम्बर …

Leave a Reply