Breaking News

अम्बिकापुर@बाइक सवार युवकों ने कार में मारी टक्कर,विरोध करने पर लाठी,डंडे व रॉड से कार सवारों को पीटा

Share

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,23 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)। ग्राम कोलडीहा के पास दो बाइक में सवार तीन युवक ने पीछे से कार को टक्कर मार दी। कार में सवार युवक ने उतरकर देखा तो विवाद करने लगे और गांव के लोगों को बुलाकर बाइक सवार युवकों ने कार सवार दो युवकों से लाठी-डंडे व रॉड से मारपीट की। हमले में एक युवक के सिर में गंभीर चोट आई, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
राजीव लोचन सिंह गांधीनगर बिजली ऑफिस के पास का रहने वाला है। वह 19 सितंबर की शाम करीब 6 बजे वह अपने मित्र सौरभ गोस्वामी के साथ कार क्रमांक सीजी 29 एई 5500 से पीलखा पहाड़ घूमने गया था। रात करीब 8 बजे लौट रहे थे। ग्राम कोलडीहा के पास दो बाइक पर सवार तीन युवक ने उनकी कार को पीछे से टक्कर मार दी। राजीव कार से उतरकर वाहन देखने लगा। इस दौरान बाइक सवार युवकों ने गांव के ही 5-6 अन्य लोगों को बुलाकर ले आए और लाठी, डंडे व रॉड से राजीव से गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। दोस्त सौरभ बीच-बचाव करने कार से उतरा तो उसके सिर पर पीछे से रॉड से हमला कर दिया। इसके बाद कई लोगों ने उसे घेरकर सिर सहित शरीर के अन्य हिस्सों पर लाठी-डंडे और रॉड से मारपीट की। आसपास के लोगों के पहुंचने पर आरोपी मौके से भाग गए। सौरभ की हालत गंभीर होने पर उसे महावीर अस्पताल में भर्ती कराया गया। राजीव ने यह भी बताया कि मारपीट के दौरान सौरभ की जींस की जेब से 4500 रुपए गिर गए, जिसकी जानकारी अस्पताल पहुंचने के बाद हुई।


Share

Check Also

रायपुर@ रायपुर में 14.555 किलो गांजा जब्त,4 गिरफ्तार

Share पान मसाला की पैकिंग और टेप में छिपाकर रखी थी गांजे की खेपरायपुर,23 सितम्बर …

Leave a Reply