Breaking News

एकता नगर@ राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार अब देश के प्रमुख पर्यटन स्थलों तक पहुंचेंगे : अश्विनी वैष्णव

Share


एकता नगर,22 सितम्बर 2026 । केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों को अब देश के प्रमुख पर्यटन स्थलों तक ले जाने की पहल की जा रही है। इसका उद्देश्य फिल्म और पर्यटन को एक साथ जोड़ना है। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह के लिए केवडि़या रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद मीडिया से बातचीत में अश्विनी वैष्णव ने कहा कि इस पहल की शुरुआत एकता नगर से की जा रही है,जो सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा और प्राकृतिक सुंदरता के कारण देश-दुनिया में एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में पहचान बना चुका है। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के अवसर पर राष्ट्रपति,फिल्म जगत के प्रमुख कलाकारों और अन्य लोगों के एकता नगर पहुंचने से इस पर्यटन स्थल को और व्यापक पहचान मिलेगी। अश्विनी वैष्णव ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों को केवल एक कॉन्फ्रेंस रूम तक सीमित न रखते हुए आम जनता और वास्तविक पर्यटन स्थलों से जोड़ा जाए। उन्होंने सभी राज्यों से अपने-अपने सर्वश्रेष्ठ पर्यटन स्थलों के प्रस्ताव भेजने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्रस्ताव में बेहतर सुविधाओं के साथ 360 डिग्री विकास की योजना भी शामिल होनी चाहिए। जिस राज्य का प्रस्ताव चुना जाएगा, वहां के पर्यटन स्थल पर अगला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार आयोजित किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जी-20 के आयोजन को देश के विभिन्न हिस्सों और राज्यों तक पहुंचाया था। उसी सोच के तहत राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों को भी देश के अलग-अलग हिस्सों में ले जाया जा रहा है। इससे फिल्म और पर्यटन के बीच संबंध मजबूत होंगे।
और संबंधित पर्यटन स्थल को भी व्यापक लाभ मिलेगा।


Share

Check Also

नई दिल्ली@ देश से मादक पदार्थों के कारोबार को उखाड़ फेंकने का लक्ष्य : अमित शाह

Share नई दिल्ली,22 सितम्बर 2026 । केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मंगलवार …

Leave a Reply