Breaking News

चलगली@दो मोटर पंप चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार एक नाबालिग शामिल पुलिस ने भेजा जेल

Share


-संवाददाता-
चलगली,22 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)। बलरामपुर जिले के चलगली थाना क्षेत्र अंतर्गत धान के खेतों की सिंचाई के लिए तालाब में लगाए गए मोटर पंप चोरी करने के मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों में एक बालिग और एक अपचारी बालक शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार ग्राम डोंगरो निवासी प्रार्थी अर्जुन (पिता रूपचंद) और उनके भाई चंद्रशेखर सिंह ने अपने धान की फसल में पानी डालने के लिए गाँव के तालाब में 2 एचपी के दो अलग-अलग कंपनियों (सिल्वर एवं सी.आर.आई.) के मोटर पंप लगाए थे। बीते 17 सितंबर 2026 की सुबह जब वे तालाब पहुँचे तो दोनों पंप गायब थे। पीडि़तों ने चोरी की जानकारी आसपास के मोटर मिस्ति्रयों—दयाराम, अगस्त गुप्ता और मनोज राम—को देते हुए सतर्क रहने को कहा था। 21 सितंबर को मिस्त्री दयाराम ने पीडि़त को सूचना दी कि दो व्यक्ति मोटरसाइकिल पर दो मोटर पंप बेचने आए हैं।
मौके पर पहुँचकर प्रार्थी ने अपने और अपने भाई के चोरी हुए पंपों की पहचान की। प्रार्थी की मौखिक रिपोर्ट पर चलगली थाने में अपराध क्रमांक 56/2026, धारा 303(2), 3(5) बीएनएस (ख्हृस्) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। जाँच के दौरान दोनों आरोपियों—सुनील नायक (निवासी बड़का गाँव, थाना चलगली) और एक अपचारी बालक—के विरुद्ध चोरी का अपराध सिद्ध होने पर पुलिस ने 22 सितंबर 2026 को उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार चंदन सिंह, सहायक उप-निरीक्षक सुखेन सिंह, प्रधान आरक्षक (234) देवकुमार कुजूर, आरक्षक (895) देवसाय राजवाड़े और चालक आरक्षक (45) राधे सिंह की सराहनीय भूमिका रही।


Share

Check Also

धमतरी@ छत्तीसगढ़ में सुप्रिया श्रीनेत और नेहा राठौर पर मानहानि केस

Share एमएलए चंद्राकर बोले… बीजेपी का झंडा फहराते पुराना वीडियो स्वतंत्रता दिवस पर शेयर किया,माफी …

Leave a Reply