Breaking News

अम्बिकापुर@खेल के मैदान से युवाओं ने दिया एकता,अनुशासन और सद्भाव का संदेश

Share


फाइनल में खेलो इंडिया सेंटर को 2-0 से हराकर गंझाडाड़ की टीम बनी विजेता


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,22 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले में जनसहभागिता के साथ विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शासकीय राजीव गांधी महाविद्यालय,अम्बिकापुर के खेल मैदान में सद्भावना फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं ने खेल भावना के साथ आपसी सद्भाव, अनुशासन,टीम भावना और एकता का संदेश दिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर निगम अम्बिकापुर के सभापति श्री हरमिन्दर सिंह टिन्नी ने किया। उन्होंने खिलाडि़यों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों को युवाओं के शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ अनुशासन और सामूहिकता की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम बताया। सद्भावना फुटबॉल प्रतियोगिता में खेलो इंडिया सेंटर, दशमेश पब्लिक स्कूल,गंझाडाड़,सेंट जॉन्स पब्लिक स्कूल एवं लक्ष्य एकेडमी अम्बिकापुर सहित कुल पांच टीमों ने भाग लिया। खिलाडि़यों ने पूरे उत्साह के साथ मैदान में अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का पहला मुकाबला दशमेश पब्लिक स्कूल अम्बिकापुर और गंझाडाड़ की टीम के बीच खेला गया,जिसमें गंझाडाड़ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। विभिन्न मुकाबलों के बाद खेलो इंडिया सेंटर और गंझाडाड़ की टीमों ने फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबले में गंझाडाड़ की टीम ने खेलो इंडिया सेंटर के विरुद्ध बेहतर तालमेल और खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए 2-0 से जीत दर्ज कर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। खेलो इंडिया सेंटर की टीम उपविजेता रही।


Share

Check Also

धमतरी@ छत्तीसगढ़ में सुप्रिया श्रीनेत और नेहा राठौर पर मानहानि केस

Share एमएलए चंद्राकर बोले… बीजेपी का झंडा फहराते पुराना वीडियो स्वतंत्रता दिवस पर शेयर किया,माफी …

Leave a Reply