-संवाददाता-
अम्बिकापुर,22 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)। संभाग स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के तहत मंगलवार को विभिन्न खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इसमें 19 वर्ष बालक-बालिका क्रिकेट,17 वर्ष बालिका क्रिकेट,19 वर्ष बालक कबड्डी,14 वर्ष बालक-बालिका वॉलीबॉल, 19 वर्ष बालक-बालिका हैंडबॉल,14 वर्ष बालक-बालिका रग्बी तथा 19 वर्ष बालक-बालिका सॉफ्टबॉल के मुकाबले हुए। संभाग के विभिन्न जिलों से पहुंचे खिलाडिय़ों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार झा ने निरीक्षण किया। उन्होंने क्रिकेट, वॉलीबॉल और हैंडबॉल मैदान पहुंचकर खिलाडिय़ों से मुलाकात की और उनका उत्साहवर्धन किया। निरीक्षण के दौरान क्रिकेट का मैट खराब स्थिति में मिला। इस पर डीईओ ने तत्काल नया क्रिकेट मैट उपलब्ध कराने की व्यवस्था कराई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि खिलाडिय़ों को खेल सुविधाओं की कमी नहीं होनी चाहिए। प्रतियोगिता के सफल संचालन में वरिष्ठ कोच आनंद धर दीवान के नेतृत्व में व्यायाम शिक्षकों ने योगदान दिया। आयोजन के दौरान खिलाडिय़ों को आवश्यक खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने पर भी विशेष ध्यान दिया गया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur