Breaking News

बलरामपुर@बलरामपुर में ई-चालान व्यवस्था लागू…यातायात नियम तोड़ा तो मौके पर कटेगा ऑनलाइन चालान

Share

-संवाददाता-
बलरामपुर,21 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)। बलरामपुर पुलिस ने की पारदर्शिता लाने और कैशलेस व्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए सभी थानों/चौकियों में शुरू की गई डिजिटल चालानी प्रणाली। डिजिटल इंडिया अभियान के तहत छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय रायपुर के निर्देशों का पालन करते हुए बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में ई-चालान प्रणाली को पूर्ण रूप से लागू कर दिया गया है। अब जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ मौके पर ही ऑनलाइन चालानी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्व दीपक त्रिपाठी के मार्गदर्शन में जिले के सभी थाना व चौकी प्रभारियों तथा संबंधित अधिकारियों की ई-चालान आईडी तैयार कर ली गई है। उच्च अधिकारियों ने सभी पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि भविष्य में यातायात नियमों के उल्लंघन पर तुरंत ऑनलाइन कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इस नई व्यवस्था की जानकारी देते हुए यातायात प्रभारी एवं रक्षित निरीक्षक विमलेश कुमार देवांगन ने बताया कि ई-चालान प्रणाली से चालानी कार्रवाई में न केवल पारदर्शिता आएगी, बल्कि प्रक्रिया भी त्वरित होगी।


Share

Check Also

बलौदाबाजार@ बलौदाबाजार एसपी ने कई थाना प्रभारी बदले…38 पुलिसकर्मियों का तबादला,निरीक्षक से आरक्षक तक शामिल

Share बलौदाबाजार,२1 सितम्बर 2026 । बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया …

Leave a Reply