Breaking News

कुसमी@कुसमी पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 4 भैंसों को क्रूरता पूर्वक तरीके से झारखंड बूचड़खाने ले जा रहे 2 तस्कर गिरफ्तार,एक फरार

Share

-संवाददाता-
कुसमी,21 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)। बलरामपुर जिले के थाना कुसमी पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, जबकि एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भागने में सफल रहा। पुलिस ने तस्करों के कब्जे से 04 नग भैंसों को सुरक्षित बचा लिया है। रात 3 बजे ग्रामीणों की मदद से पकड़े गए आरोपी, जानकारी के अनुसार, दिनांक 20 सितंबर 2026 की देर रात लगभग 03ः00 बजे प्रार्थी नानकचंद राम भगत को सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति कुसमी-जशपुर मार्ग से 04 भैंसों को डंडों से क्रूरतापूर्वक मारते-पीटते हुए अवैध रूप से झारखंड की ओर ले जा रहे हैं। सूचना मिलते ही प्रार्थी और स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल तस्करों का पीछा किया। ग्राम लवकशपुर और भवानीपुर के मध्य लावा नदी के पास ग्रामीणों ने घेराबंदी कर तस्करों को रोक लिया। पूछताछ के दौरान दो आरोपियों ने अपनी पहचान अशोक उर्फ अकबर (निवासी बहेरना, थाना आसता, जिला जशपुर) और राजदीप (निवासी खम्हली, थाना आसता, जिला जशपुर) के रूप में दी। वहीं उनका एक अन्य साथी अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गया।
बूचड़खाने ले जाने की मंशा, धारा-4, 6, 10 के तहत मामला दर्ज : तस्करों से की गई पूछताछ में यह बात सामने आई कि वे मवेशियों को क्रूरतापूर्वक पीटते हुए झारखंड स्थित बूचड़खाने ले जा रहे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना कुसमी में अपराध क्रमांक 83/2026, धारा 4, 6, 10 छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया। पुलिस ने मौके से पकड़े गए दोनों आरोपियों (अशोक उर्फ अकबर और राजदीप) को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहाँ से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। बचाई गई सभी 04 भैंसों को सुरक्षित ग्राम भवानीपुर में रखा गया है।


Share

Check Also

बलौदाबाजार@ बलौदाबाजार एसपी ने कई थाना प्रभारी बदले…38 पुलिसकर्मियों का तबादला,निरीक्षक से आरक्षक तक शामिल

Share बलौदाबाजार,२1 सितम्बर 2026 । बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया …

Leave a Reply