-संवाददाता-
अम्बिकापुर,21 सितम्बर 202६ (घटती-घटना)। बाल गंगाधर तिलक गणपति स्थापना समिति ट्रस्ट द्वारा हाथी पखना स्थित गणपति धाम में भगवान गणेश की महा आरती से पूर्व सामाजिक पहल करते हुए नागरिकों एवं नियोक्ताओं को उनकी आवश्यकता के अनुसार विभिन्न विधाओं के कुशल एवं अनुभवी श्रमिक सुविधाजनक रूप से उपलब्ध हो,इसके लिए गणपति स्थापना समिति ने ‘गणपति सुविधा ऐप’ का शुभारंभ किया। गणपति सुविधा ऐप को लोकार्पित करने से पूर्व आयोजित समारोह में ऐप के तकनीकी विशेषज्ञों एवं एल ई डी के माध्यम से इसकी उपयोगिता के रूप में कामगारों को रोजगार और जरुरतमंद लोगों को कामगार पूर्ति की जानकारी दी गई,इस अवसर पर गणपति समिति के वरिष्ठ संरक्षक भारत सिंह ने कहा कि यह ऐप पूर्णतः सुरक्षित रहेगा और कामगारों के रजिस्ट्रेशन के लिए ऐप में एक आसान फॉर्म उपलब्ध होगा,जिसमें वह अपना नाम मोबाइल नंबर काम का प्रकार और अपना पता दर्ज कर सकेगा,जिसके कारण जरूरतमंद व्यक्ति अपने इलाके और आवश्कता के अनुसार कामगारों को ढूँढ पाएगा । उन्होंने बताया कि विशेष रूप से इलेक्ट्रीशियन,प्लम्बर,कारपेंटर,मैकेनिक,पेंटर,पुट्टी मिस्तरी,राजमिस्त्री,मजदूर,रेज़ा,वेंडर,फैब्रिकेटर,सेंट्रिंग मिस्त्री,ट्रेक्टर हार्वेस्टर चालक,कृषि श्रमिक,ऑटो टैक्सी कार ड्राइवर,ऑटो मोबाइल ,पंचर मिस्तरी,घरेलू सहायिका,धोबी,नाई,ब्यूटीशियन,सुरक्षा गार्ड , रसोइया,टेंट संचालक फोटो ग्राफर जैसे अन्य क्षेत्रों के कामगारों की सेवा के लिये यह ऐप सहयोग करेगा और यह पूर्णतः निःशुल्क रहेगा। गणपति धाम के सदस्य नरेंद्र सिंह टुटेजा ने कहा कि ऐप के सुरक्षा और गोपनीयता के लिए इसमें ओटीपी वेरिफिकेशन का भी प्रावधान होगा,ट्रस्ट की जिम्मेदारी केवल कामगार का नंबर उपलब्ध कराना रहेगा,पूरे ऐप को अनेक चरणों में मजबूत और व्यावहारिक बनाने का प्रयास जारी रहेगा । इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री विनोद हर्ष ,निलेश सिंह,शैलेश सिंह शैलू,रूपेश दुबे,अविनाश मंडल एवं तकनीकी टीम के नवप्रीत सिंह चावला,विनय पांडेय सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे ।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur