Breaking News

अम्बिकापुर@दशम अग्र अलंकरण समारोह में शिक्षा,चिकित्सा,समाजसेवा, कला-संस्कृति,खेल और व्यवसाय क्षेत्र की विभूतियां सम्मानित

Share

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,21 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)। छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन द्वारा अग्रवाल सभा अंबिकापुर एवं सरगुजा संभागीय अग्रवाल महासभा के आतिथ्य में आयोजित दो दिवसीय अग्र महाकुंभ 2026 का रविवार को समापन हुआ। दूसरे दिन सामाजिक चिंतन, स्वास्थ्य जागरूकता, पारिवारिक संस्कार,संगठनात्मक विमर्श और प्रतिभाओं के सम्मान पर केंद्रित विभिन्न सत्र आयोजित किए गए। युवा एवं महिला सत्र, सांस्कृतिक कार्यक्रम,परिवारोत्सव, कवि सम्मेलन और अग्र मंथन भी हुआ।
महाकुंभ के दूसरे दिन का प्रमुख आकर्षण छत्तीसगढ़ स्तरीय दशम अग्र अलंकरण समारोह 2026 रहा। इसमें प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली 18 प्रतिभाओं को अग्र अलंकरण प्रदान किया गया। इसके अलावा तीन विशिष्ट सम्मान भी दिए गए। अलंकरण समारोह में शिक्षा, उच्च शिक्षा, प्रशासन, चिकित्सा,समाजसेवा,व्यवसाय,उद्यमिता, खेल तथा कला-संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। आयोजकों के अनुसार, समारोह का उद्देश्य समाज की प्रतिभाओं को सार्वजनिक मंच पर पहचान देना और नई पीढ़ी को बेहतर कार्य के लिए प्रेरित करना है।
समाज और संगठन की आगामी दिशा पर चर्चा : द्वितीय दिवस के विशेष खुले सत्र में बदलते सामाजिक परिवेश में अग्रवाल समाज की भूमिका, संगठन की आगामी दिशा,सामाजिक सरोकार और नई पीढ़ी की सहभागिता पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने सामाजिक गतिविधियों को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और युवाओं को संगठन से जोडऩे पर जोर दिया। अनुभव और युवा ऊर्जा के समन्वय को समाज के भविष्य के लिए जरूरी बताया गया। सत्र का संचालन राजेंद्र अग्रवाल ‘राजू’ और संयोजक कन्हैया लाल अग्रवाल ने किया।
डॉक्टर टॉक शो में स्वास्थ्य पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी : महाकुंभ में आयोजित डॉक्टर टॉक शो भी आकर्षण का केंद्र रहा। डॉ. बीबी अग्रवाल ने बाल स्वास्थ्य, डॉ. अनिमेष चौधरी ने एडल्ट वैक्सीनेशन एवं आधुनिक स्वास्थ्य जागरूकता, डॉ. निर्मेश सिंघानिया ने डायबिटीज, थायराइड व मोटापा तथा रक्त विशेषज्ञ डॉ. विकास गोयल ने रक्त संबंधी विषयों पर जानकारी दी। आईवीएफ केंद्र प्रमुख डॉ. ए. सुरेश ने निःसंतानता उपचार की आधुनिक तकनीकों और डॉ. विकास के. अग्रवाल ने कैंसर की समय पर पहचान व उपचार के बारे में बताया। इस दौरान डॉ. विकास गर्ग पत्थलगांव का सम्मान भी किया गया। सत्र का समन्वय दीक्षा अग्रवाल ने किया।
ये प्रमुख लोग रहे मौजूद :
अग्र महाकुंभ के संरक्षक एवं पर्यटन व संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल,सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज,छत्तीसगढ़ योग आयोग अध्यक्ष संजय अग्रवाल,अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक सियाराम अग्रवाल,राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलभूषण मित्तल,राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक बूवानीवाला,प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. अशोक अग्रवाल,संभागीय अध्यक्ष पवन अग्रवाल, महामंत्री सुनील अग्रवाल,अग्रवाल सभा अध्यक्ष संजय मित्तल,कार्यक्रम संयोजक सुभाष गोयल सहित राष्ट्रीय,प्रांतीय एवं क्षेत्रीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।


Share

Check Also

रायपुर@ कांग्रेस के 74 ब्लॉक अध्यक्षों की ट्रेनिंग का दूसरा दिन….

Share GenZ से जुड़ने पर फोकस,सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने की सीख,फील्ड पर वर्किंग1रायपुर,21 सितम्बर …

Leave a Reply