Breaking News

लखनपुर@नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Share


स्कूल जाने निकली थी बालिका,देर शाम तक घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने दर्ज कराई रिपोर्ट


-संवाददाता-
लखनपुर,21 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)। स्कूल जाने के लिए घर से निकली नाबालिग के लापता होने के मामले में लखनपुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस के अनुसार पीडि़ता के परिजन ने 28 अगस्त 2026 को थाना लखनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया गया कि नाबालिग बालिका सुबह घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां उसकी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। रिपोर्ट पर पुलिस ने जांच शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने नाबालिग की तलाश शुरू की। आसपास के क्षेत्रों और संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी गई। पुलिस को सूचना मिली कि नाबालिग आरोपी महेश मिंज के कब्जे में है। टीम ने आरोपी के कब्जे से नाबालिग को बरामद कर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि आरोपी महेश मिंज उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। आरोपी ने शादी करने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
आरोपी ने पूछताछ में अपराध स्वीकार किया : पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपी ने अपना नाम महेश मिंज,उम्र 22 वर्ष, निवासी चुंकनडांड सेमरपारा,थाना लखनपुर,जिला सरगुजा बताया। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने नाबालिग को अपने साथ ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने की घटना स्वीकार की। मामले में पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ बीएनएस की धारा 65(1) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4 और 6 के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी लखनपुर उप निरीक्षक संपत पोर्ते, सहायक उप निरीक्षक निर्मला कश्यप, सहायक उप निरीक्षक मनीष तिवारी, आरक्षक जगेश्वर बघेल और राजेंद्र लकड़ा की भूमिका रही।


Share

Check Also

कोरिया/पोड़ी-बचरा@पोड़ी-बचरा के गणेश पंडालों में पहुंचे अशोक जायसवाल,विधिवत पूजा-अर्चना कर मांगा क्षेत्र की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

Share गणेश उत्सव में अलग-अलग समितियों के आयोजन में हुए शामिल,बिशुनपुर जूनापारा में जगराता और …

Leave a Reply