Breaking News

अम्बिकापुर@नशा मुक्ति को लेकर विद्या दीदी ने योग आयोग अध्यक्ष से की मुलाकात

Share

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,20 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)। ब्रह्माकुमारी संस्था की सरगुजा संभाग संचालिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी विद्या दीदी ने छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त श्री संजय अग्रवाल से सौजन्य भेंट की। इस दौरान नशा मुक्ति, आध्यात्मिक जागरूकता और स्वस्थ समाज के निर्माण को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। विद्या दीदी ने कहा कि युवाओं और समाज को नशे के बढ़ते प्रभाव से बचाने के लिए आध्यात्मिक जागरूकता,योग तथा राजयोग मेडिटेशन को प्रभावी माध्यम बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति केवल नशे की आदत छोड़ने तक सीमित नहीं है, बल्कि व्यक्ति के विचारों, संस्कारों और जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव भी जरूरी है। योग आयोग अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा योग एवं आध्यात्मिकता के माध्यम से स्वस्थ और संस्कारवान समाज के निर्माण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों पर चर्चा की। मुलाकात के दौरान आर्ट ऑफ लिविंग के संचालक श्री अजय तिवारी भी उपस्थित रहे।


Share

Check Also

त्रिकुंडा@खेत में करंट फैलाकर ली जान : मक्का बाड़ी की घेराबंदी में दौड़ा करंट,किसान की दर्दनाक मौत; आरोपी गिरफ्तार

Share -संवाददाता-त्रिकुंडा,20 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)। बलरामपुर जिले के त्रिकुंडा थाना क्षेत्र के गोवर्धनपुर (सुईदोहर) गांव …

Leave a Reply