Breaking News

त्रिकुंडा@खेत में करंट फैलाकर ली जान : मक्का बाड़ी की घेराबंदी में दौड़ा करंट,किसान की दर्दनाक मौत; आरोपी गिरफ्तार

Share

-संवाददाता-
त्रिकुंडा,20 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)। बलरामपुर जिले के त्रिकुंडा थाना क्षेत्र के गोवर्धनपुर (सुईदोहर) गांव में मक्का बाड़ी की सुरक्षा के लिए लगाए गए नंगे तार में करंट प्रवाहित करना एक किसान की जान पर भारी पड़ गया। खेत में लगाए गए तार की चपेट में आने से 40 वर्षीय किसान लहन राम की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस जांच में खेत मालिक द्वारा विद्युत पोल से कथित रूप से अवैध कनेक्शन लेकर बाड़ी के तारों में करंट प्रवाहित किए जाने की बात सामने आई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया,जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार,गोवर्धनपुर निवासी लहन राम 8 सितंबर 2026 को खेत में जुताई करने गया था। जुताई के दौरान प्यास लगने पर वह पास स्थित राम सिंह गोंड के घर पानी पीने जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में राम सिंह की मक्का बाड़ी की घेराबंदी के लिए लगाए गए नंगे तार की चपेट में आ गया। तार में करंट प्रवाहित होने के कारण उसे जोरदार बिजली का झटका लगा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद त्रिकुंडा पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@नशा मुक्ति को लेकर विद्या दीदी ने योग आयोग अध्यक्ष से की मुलाकात

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,20 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)। ब्रह्माकुमारी संस्था की सरगुजा संभाग संचालिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी विद्या दीदी …

Leave a Reply