Breaking News

राजपुर@राजपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक,स्मार्ट मीटर के विरोध में घर-घर अभियान का निर्णय

Share


-संवाददाता-
राजपुर,20 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय राजपुर में मंडल अध्यक्षों एवं पार्टी पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के साथ ही स्थानीय जन समस्याओं को लेकर आगामी गतिविधियों की रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हरिहर प्रसाद यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नीरज तिवारी ने की। बैठक में मंडल, पंचायत एवं बूथ कमेटियों की नियमित मासिक बैठकें आयोजित करने तथा कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया गया।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@नशा मुक्ति को लेकर विद्या दीदी ने योग आयोग अध्यक्ष से की मुलाकात

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,20 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)। ब्रह्माकुमारी संस्था की सरगुजा संभाग संचालिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी विद्या दीदी …

Leave a Reply