Breaking News

अम्बिकापुर @सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो के खिलाफ पुलिस में शिकायत

Share


मटकी फोड़ प्रतियोगिता के विवाद में जनपद सदस्य का नाम लेने पर बढ़ा मामला,कोतवाली पहुंची जनपद सदस्य व ग्रामीण
-संवाददाता-
अम्बिकापुर,20 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)।
चर्चित सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो के खिलाफ अंबिकापुर के कोतवाली थाने में शिकायत की गई है। जनपद सदस्य प्रिया सिंह ग्रामीणों के साथ कोतवाली थाना पहुंचीं और सोशल मीडिया पर गाली-गलौज एवं आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई। बताया जा रहा है कि मटकी फोड़ प्रतियोगिता के दौरान दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी में जनपद सदस्य प्रिया सिंह का भी जिक्र किया गया। इसके बाद विवाद बढ़ गया। ग्रामीणों ने भी आकांक्षा टोप्पो की सोशल मीडिया पोस्ट में जनपद सदस्य का नाम लिए जाने पर नाराजगी जताई है। शिकायत मिलने के बाद कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। शिकायतकर्ताओं से घटना और सोशल मीडिया पोस्ट से संबंधित जानकारी ली जा रही है। पुलिस पोस्ट और उसमें की गई टिप्पणियों की भी जांच कर रही है। बताया गया है कि इससे पहले भी आकांक्षा टोप्पो के खिलाफ पुलिस में शिकायत हो चुकी है। सोशल मीडिया पर नेताओं और अधिकारियों को लेकर की गई टिप्पणियों के चलते वह पूर्व में भी सुर्खियों में रही हैं।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@नशा मुक्ति को लेकर विद्या दीदी ने योग आयोग अध्यक्ष से की मुलाकात

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,20 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)। ब्रह्माकुमारी संस्था की सरगुजा संभाग संचालिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी विद्या दीदी …

Leave a Reply