Breaking News

अम्बिकापुर@सेवानिवृत्त जिला ऑडिटर विशेश्वर सोनी का निधन,20 सितंबर को होगा अंतिम संस्कार

Share

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,19 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)। शहर के मायापुर निवासी एवं समाज कल्याण विभाग में जिला ऑडिटर के पद से सेवानिवृत्त विशेश्वर सोनी का 72 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। शनिवार को उनके निधन की खबर मिलते ही परिजनों, रिश्तेदारों और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई। स्व. विशेश्वर सोनी लंबे समय तक समाज कल्याण विभाग में अपनी सेवाएं देने के बाद जिला ऑडिटर के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। सेवानिवृत्ति के बाद वे मायापुर स्थित अपने निवास पर परिवार के साथ रह रहे थे। पिछले कुछ दिनों से स्वास्थ्य खराब होने के कारण उनका उपचार चल रहा था। इसी दौरान उनका निधन हो गया। वे नगर निगम अंबिकापुर के वरिष्ठ पार्षद विजय सोनी एवं मोहन सोनी के बड़े भाई तथा निमेष सोनी (मंटू) के पिता थे। उनके निधन की सूचना के बाद परिवार के साथ बड़ी संख्या में परिचितों एवं शुभचिंतकों ने शोक व्यक्त किया। परिजनों ने बताया कि स्व. सोनी का अंतिम संस्कार रविवार 20 सितंबर 2026 को सुबह 10 बजे शंकरघाट स्थित मुक्तिधाम में किया जाएगा। उनके निधन से परिवार में गहरा शोक व्याप्त है। परिजनों और परिचितों ने स्व. सोनी के निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।


Share

Check Also

सूरजपुर/भैयाथान@ लाखों की लागत वाली सीसी सड़क से गायब हुआ सीमेंट,17 माह में उखड़ी गिट्टियां

Share डीएमएफ मद से 20 लाख रुपये की लागत से हुआ था निर्माण,गुणवत्ता पर उठे …

Leave a Reply