Breaking News

अम्बिकापुर@जवाहर नवोदय विद्यालय में आदर्श युवा ग्राम सभा,विद्यार्थियों ने समझी लोकतंत्र की जमीनी प्रक्रिया

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,18 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय खलीबा में शुक्रवार को आदर्श युवा ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा 9वीं एवं 10वीं के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को ग्राम सभा की कार्यप्रणाली, लोकतांत्रिक मूल्यों,नेतृत्व क्षमता, निर्णय लेने की योग्यता तथा सामाजिक एवं नागरिक जिम्मेदारियों से परिचित कराना रहा। विद्यार्थियों ने ग्राम सभा की प्रक्रिया को समझते हुए विभिन्न विषयों पर चर्चा एवं सहभागिता की। आयोजन श्री डी.के. शुक्ला के नेतृत्व में श्री राजेश कुमार,श्रीमती ओलिमा कंचन लता एवं श्री एस.के. सुमन के सहयोग से तथा प्राचार्य श्री राजू दुबे के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। आदर्श युवा ग्राम सभा के माध्यम से विद्यार्थियों को लोकतंत्र की जमीनी प्रक्रिया को समझने और जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में व्यावहारिक सीख मिली।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@पति की हत्या का आरोपी महिला बंदी की इलाज के दौरान मौत

Share सेंट्रल जेल में निरुद्ध मथुरा यादव की मेडिकल कॉलेज अस्पताल के एमआईसीयू में बिगड़ी …

Leave a Reply