Breaking News

मनेंद्रगढ़@ संगठन सृजन अभियान के प्रशिक्षण शिविर का समापन एमसीबी के सभी ब्लॉक अध्यक्ष एवं मास्टर ट्रेनर हुए शामिल

Share


संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने,कार्यकर्ताओं में समन्वय और अनुशासन पर दिया गया जोर
-संवाददाता-
मनेंद्रगढ़,18 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)।
संगठन सृजन अभियान के तहत अंबिकापुर में आयोजित सरगुजा संभाग के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों एवं मास्टर ट्रेनरों के चौथे चरण के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ, शिविर में मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के सभी ब्लॉक अध्यक्षों एवं मास्टर ट्रेनरों ने सहभागिता की,उपलब्ध रिपोर्टों के अनुसार सरगुजा संभाग का यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 15 से 17 सितंबर 2026 तक आयोजित किया गया। जिले की ओर से मनेंद्रगढ़ शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सौरव मिश्रा,मनेंद्रगढ़ ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष रामनरेश पटेल,चिरमिरी ब्लॉक अध्यक्ष शिवांश जैन,खड़गवां ब्लॉक अध्यक्ष युधिष्ठिर कमरों,जनकपुर ब्लॉक अध्यक्ष अंकुर सिंह तथा कोटाडोल ब्लॉक अध्यक्ष रामू सिंह शामिल हुए,वहीं मास्टर ट्रेनर के रूप में जय प्रकाश साहू एवं सुभाष दास ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।
संगठन मजबूती और अनुशासन पर मार्गदर्शन
जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि संगठन सृजन अभियान के तहत आयोजित प्रशिक्षण शिविर में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा संगठनात्मक अनुशासन को लेकर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन मिला,उन्होंने कहा कि पार्टी के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों,पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संगठन के प्रति निष्ठा और अनुशासन के साथ कार्य करने की अपेक्षा है, संगठन विरोधी गतिविधियों की स्थिति में पार्टी के नियमानुसार संगठनात्मक कार्रवाई का प्रावधान है, उन्होंने कहा कि आगामी टिकट वितरण में संगठन के प्रति सक्रियता, निरंतर कार्य और जमीनी स्तर पर योगदान देने वाले कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दिए जाने पर भी जोर दिया गया है, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को मिलकर काम करना होगा।
प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित- समापन अवसर पर प्रशिक्षण में शामिल सभी ब्लॉक अध्यक्षों एवं मास्टर ट्रेनरों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए,इस दौरान संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और प्रशिक्षण से प्राप्त मार्गदर्शन को स्थानीय संगठनात्मक गतिविधियों में लागू करने का संकल्प लिया गया,सरगुजा संभाग में आयोजित यह प्रशिक्षण अभियान कांग्रेस के संगठन सृजन कार्यक्रम के अगले चरण के रूप में सामने आया है, प्रशिक्षण के बाद ब्लॉक अध्यक्षों और मास्टर ट्रेनरों के माध्यम से संगठनात्मक गतिविधियों को आगे जमीनी स्तर तक पहुंचाने पर जोर दिया जा रहा है।
प्रशिक्षण को संगठनात्मक कार्यों में लागू करने की बात

मनेंद्रगढ़ शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सौरव मिश्रा ने कहा कि तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का अनुभव अच्छा और सीखने वाला रहा,इस दौरान वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन मिला तथा शीर्ष नेतृत्व का आशीर्वाद और सहयोग प्राप्त हुआ,उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान मिले मार्गदर्शन को संगठनात्मक कार्यों में उपयोग करते हुए संगठन को और मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही संगठन के प्रति सक्रिय साथियों को आगे बढ़ाने के लिए भी कार्य किया जाएगा।
वरिष्ठ नेताओं की रही मौजूदगी
प्रशिक्षण शिविर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज,पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत,पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव,पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू,अमरजीत भगत एवं डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम,प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू,पूर्व विधायक विनय जायसवाल एवं गुलाब कमरों सहित वरिष्ठ नेता एवं कांग्रेसजन उपस्थित रहे,शिविर के दौरान संगठन निर्माण,ब्लॉक अध्यक्षों की जिम्मेदारी,कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय तथा संगठन को जमीनी स्तर तक सक्रिय बनाने जैसे विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया,पूर्व में आयोजित सत्रों में भी बूथ से लेकर ब्लॉक स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर जोर दिए जाने की जानकारी सामने आई है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@जवाहर नवोदय विद्यालय में आदर्श युवा ग्राम सभा,विद्यार्थियों ने समझी लोकतंत्र की जमीनी प्रक्रिया

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,18 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय खलीबा में शुक्रवार को आदर्श …

Leave a Reply