Breaking News

अम्बिकापुर@ सेवा संकल्प अभियान के तहत किया गया 59 यूनिट रक्त का संग्रहण

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,17 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)।
राजमाता देवेंद्र कुमारी सिंहदेव शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध चिकित्सालय में सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को रोगी सुरक्षा, हाथों की स्वच्छता और संक्रमण की रोकथाम को लेकर विभिन्न जनजागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान आयोजित रक्तदान शिविर में 59 यूनिट रक्त का संग्रहण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अधिष्ठाता डॉ. अविनाश मेश्राम, अस्पताल अधीक्षक डॉ. आरसी आर्या एवं विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में विभागाध्यक्षों के अलावा प्रशासनिक अधिकारी, अस्पताल सलाहकार, डायटीशियन, चिकित्सक, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान रोगी सुरक्षा और संक्रमण नियंत्रण में हाथों की स्वच्छता के महत्व पर जानकारी दी गई।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ मेडिकल कॉलेज से घर लौट रही नाबालिग की रास्ते में मौत

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,17 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)। बलरामपुर जिले के रामचंद्रपुर विकासखंड के ग्राम चुनापाथर निवासी 16 …

Leave a Reply