Breaking News

अम्बिकापुर@आशीर्वाद का दीया’ से जगमगाया सरगुजा,सेवा और समर्पण का लिया गया संकल्प

Share


सेवा का अर्थ समाज के अंतिम व्यक्ति तक संवेदना, अवसर और विकास पहुंचाना : पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल
-संवाददाता-
अम्बिकापुर,17 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर छत्तीसगढ़ में आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुवार शाम 7 बजे ‘आशीर्वाद का दीया’ पहल के अंतर्गत प्रदेशभर में सामूहिक दीप प्रज्ज्वलन किया गया। घरों के साथ-साथ अमृत सरोवरों, शासकीय कार्यालयों, धार्मिक स्थलों एवं मंदिरों तथा चैक-चैराहों सहित अन्य स्थलों में पांच लाख दीप प्रज्ज्वलित किए गए। इस दौरान सेवा, समर्पण, आभार, सकारात्मकता और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया गया। इसी कड़ी में जिला स्तरीय कार्यक्रम गांधी स्टेडियम में आयोजित हुआ। यहां मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने भी ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्ज्वलित कर इस अभियान में सहभागिता ली। उन्होंने कहा कि दीप भारतीय संस्कृति में प्रकाश, आशा, सद्भाव और सकारात्मकता का प्रतीक है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सरगुजा की जनता की ओर से जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से प्रारंभ होकर 17 अक्टूबर तक एक माह चलेगा। उन्होंने कहा कि यदि कोई पात्र व्यक्ति शासकीय योजना के लाभ से वंचित है, तो शासन और प्रशासन यह सुनिश्चित करेगा कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। सेवा का अर्थ समाज के अंतिम व्यक्ति तक संवेदना, अवसर और विकास पहुंचाना है। हमारा संकल्प है कि शासन की हर योजना पात्र व्यक्ति तक पहुंचे, शिक्षा का प्रकाश हर घर तक पहुंचे,प्रतिभाओं को मंच मिले।अग्रवाल ने कहा कि इन 25 वर्षों में सरगुजा ने शिक्षा,स्वास्थ्य,कृषि,महिला सशक्तिकरण,जनजाति विकास,ग्रामीण विकास,सड़क एवं अधोसंरचना,रोजगार एवं कौशल विकास, स्वच्छता,जल संरक्षण और सामाजिक जागरूकता सहित अनेक क्षेत्रों में परिवर्तन की यात्रा तय की है। विकास की असली पहचान जनता की मुस्कान,बच्चों की शिक्षा,किसान की प्रगति,महिलाओं के आत्मविश्वास और युवाओं के रोजगार से होती है।
मंत्री अग्रवाल ने आह्वान किया कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ को जन-जन का अभियान बनाएं। आशीर्वाद का दीया जलाएं, सेवा के संकल्प को दोहराएं और सरगुजा की विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाएं। लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज ने सभी को सेवा संकल्प अभियान की शुभकामनाएं दीं तथा कहा कि आज अलग-अलग स्थानों पर एक साथ प्रज्ज्वलित हुए,दीप जनभागीदारी और सामूहिक संकल्प की भावना के प्रतीक हैं। सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने कहा कि आज हम सभी को बेहद गर्व महसूस हो रहा है कि लाखों दीयों से पूरा सरगुजा जगमगाने लगा है। यह दीया एकमात्र दीया नहीं, बल्कि एक लंबी यात्रा और लंबे संकल्प का प्रतीक है। दिए की इन लाखों लौ से आज पूरा हिंदुस्तान एक नया इतिहास रचने जा रहा है। हमारा देश दुनिया में एक अलग पहचान कायम कर रहा है। हमारा स्थान पूरी दुनिया में और अधिक शक्तिशाली बने,ये हमारी कामना है।
चौक-चौराहों पर जगमगाया जनभागीदारी का प्रकाश-नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्रमुख चौक-चौराहों पर भी ‘आशीर्वाद का दीया’ के तहत दीप प्रज्ज्वलित किए गए। स्थानीय नागरिकों, सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने इसमें सहभागिता की। प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर जलाए गए दीपों से पूरे वातावरण में उत्सव और सकारात्मकता का माहौल दिखाई दिया।
’घर-घर जला ‘आशीर्वाद का दीया’-अभियान के तहत लोगों ने अपने घरों में भी दीप प्रज्ज्वलित किए। परिवारों ने दीप जलाने के साथ जरूरतमंद की सहायता, बुजुर्गों के सम्मान, बच्चों के प्रति संवेदनशीलता सहित पौधरोपण, जल संरक्षण और स्वच्छता को अपने सेवा संकल्प का हिस्सा बनाया।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ मेडिकल कॉलेज से घर लौट रही नाबालिग की रास्ते में मौत

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,17 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)। बलरामपुर जिले के रामचंद्रपुर विकासखंड के ग्राम चुनापाथर निवासी 16 …

Leave a Reply